लखनऊ वनडे : अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को 152 रन पर किया ढेर, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में मेजबान भारतीय टीम 2-1 से आगे

Edited By : India.com Staff |Nov 27, 2019, 03:11 PM IST

Published On Nov 27, 2019, 03:11 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2019, 03:11 PM IST

अफगानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम (Afghanistan Under-19) ने लखनउ में खेल जा रहे यूथ वनडे टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 टीम (India Under-19) को तीसरे मैच में 3 विकेट से पराजित कर दिया है. इस हार के बावजूद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है.

B’Day Special: सुरेश रैना के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका ये गाना

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. कप्तान शुभंग हेगड़े ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली जबकि विक्रांत भदोरिया 39 रन बनाकर आउट हुए.

मेजबान भारतीय टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. अफगानिस्तान की ओर से आबिद मोहम्मदी ने सबसे अधिक 4 जबकि अब्दुल रहमान ने तीन विकेट चटकाए. अबीदुल्लाह तनीवाल ने दो विकेट लिए.

IPL Auction 2020: अबु धाबी T10 लीग 2019 के वो 5 स्टार खिलाड़ी जिन्हें IPL2020 नीलामी में मिल सकती है अच्छी कीमत

भारत की ओर से रखे गए 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. अफगानिस्तान की ओर से ओपनरम इमरान ने सबसे अधिक 34 रन की पारी खेली जबकि मोहम्मद इशाक ने 32 रन का योगदान दिया.

अब्दुल रहमान 26 रन बनाकर आउट हुए वहीं रहमनुल्लाह ने 21 रन की पारी खेली. भारत की ओर से कार्तिक त्यागी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके. हेगड़े की झोली में दो विकेट आए.

Editor's Pick