• Home
  • News
  • lucknow suepr giants ipl 2026 schedule fill list of matches lsg fixture home away matches dates timing venue

LSG IPL 2026 Full Schedule: ऋषभ पंत की LSG का आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2026 में लखनऊ का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा. और टीम अपना 14वां व आखिरी लीग मैच 23 मी को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 08:49 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 08:49 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 08:49 AM IST

rishabh pant lsg ipl 2026 full schedule list

IPL 2026 Lucknow Super Giants (LSG Full Schedule): लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू किया. लेकिन कप्तान और मालिकों के बीच संबंधों को लेकर यह टीम हमेशा चर्चा में रही है. हालांकि सीजन शुरू होने से पहले टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सभी अटकलों को खारिज किया.

गुरुवार को बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज जारी किया. बोर्ड ने इससे पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था. अब लीग के बचे हुए 50 मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है. पहले ऐसी भी चर्चा थी कि इस बार आईपीएल में मैचों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बोर्ड इस बार 84 मैच कर सकता है. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. और इस बार भी बोर्ड ने मैचों की संख्या 74 ही रखी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इस बार टीम ने अपने लोगो में बदलाव किया है. और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को उम्मीद होगी कि ऐसा करने से इस बार उसकी किस्मत में बदलाव होगा.

साल 2025 लखनऊ सुपर जायंट्स का सीजन अच्छा नहीं रहा था. टीम ने 14 में से छह ही मैच जीते थे. और वह सातवें नंबर पर रही थी.

मैचों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पहले मैच में 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का स्वागत करेगी. इसके बाद पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और सात को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके घर पर खेलने के बाद टीम 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का स्वागत करेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 1 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
2 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
3 9 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स लखनऊ दोपहर 3:30 बजे
5 15 अप्रैल बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
6 19 अप्रैल रविवार पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
7 22 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
9 4 मई सोमवार मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई शाम 7:30 बजे
10 7 मई गुरुवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ शाम 7:30 बजे
11 10 मई रविवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
12 15 मई शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
13 19 मई मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर शाम 7:30 बजे
14 23 मई शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे

लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल 2026 पूरी टीम:

ऋषभ पंत, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस। मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन। तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick