RR vs LSG: लखनऊ ने राजस्थान का किया शिकार, आवेश ने आखिरी ओवर में पलटा खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में 2 रन से करारी शिकस्त दी है.

Edited By : Saurav Kumar |Apr 19, 2025, 11:34 PM IST

Published On Apr 19, 2025, 11:34 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2025, 11:34 PM IST

avesh

LSG Beat RR: आईपीएल के 36वें मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गई. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हरा दिया. राजस्थान की यह लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के मुहाने पर पहुंच कर मिली करारी शिकस्त है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे. हालांकि टीम सिर्फ 7 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच जीत गई. लखनऊ के लिए मैच के जीत के हीरो आवेश खान रहे. जिन्होंने टीम के लिए आखिरी ओवर डाला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेज गेंदबाज आवेश खान की डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए दो रन से जीत दर्ज की.

सुपर जाइंट्स के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 52 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से 74 रन की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम एक समय दो विकेट पर 156 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन आवेश (37 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी. जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी (34) के साथ पहले विकेट के लिए 85 और कप्तान रियान पराग (39 रन, 26 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

आवेश ने 18वें ओवर में जायसवाल और पराग दोनों को आउट करके मैच का रुख सुपर जाइंट्स के पक्ष में मोड़ा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इससे पहले एडेन मारक्रम की 45 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से 66 रन की पारी और आयुष बडोनी (50 रन, 34 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट की उनकी 76 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 180 रन बनाए. अब्दुल समद (नाबाद 30, 10 गेंद) ने पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा (51 रन पर एक विकेट) पर चार छक्कों से 27 रन जोड़े.

Editor's Pick