• Home
  • News
  • Lucknow Super Giants captain Rishabh Pant is set to bat at number three in IPL 2026

आईपीएल 2026 में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे ऋषभ पंत, हो गया खुलासा

पंत ने पिछले सत्र में अधिकतर समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी लेकिन तब वह आखिर के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 22, 2026, 05:09 PM IST

Published On Mar 22, 2026, 05:09 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2026, 05:09 PM IST

Rishabh Pant

Rishabh Pant

आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. एक अप्रैल को लखनऊ सुपरजांयट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है. दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की बैटिंग ऑर्डर को लेकर खुलासा हो गया है. ऋषभ पंत आईपीएल के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के रूप में पंत के लिए यह सत्र निर्णायक साबित हो सकता है। उनके लिए काफी कुछ दांव पर लगा है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था. पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अगर पंत इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह भविष्य में भारत की टी20 योजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं. पंत के लिए आईपीएल का आगामी सत्र इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वह अपनी कीमत को जायज ठहराने के अलावा खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की भी कोशिश करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत नंबर तीन पर करेंगे बल्लेबाजी

पंत ने पिछले सत्र में अधिकतर समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी लेकिन तब वह आखिर के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे, उस समय तक हालांकि लखनऊ की वापसी की संभावना समाप्त हो गई थी. पंत के तीसरे नंबर पर उतरने का मतलब होगा कि निकोलस पूरन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना पड़ेगा. एलएसजी की टीम अभी लखनऊ में अपने घरेलू मैदान पर अभ्यास कर रही है, उसका पहला मैच एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा.

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और उनके सहयोगी स्टाफ अपने कप्तान के बल्लेबाजी क्रम को लेकर एकमत हैं. आईपीएल सूत्रों के अनुसार, टीम प्रबंधन और पंत दोनों इस बात से सहमत हैं कि उनके लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उपयुक्त होगा, इस साल उनके शीर्ष क्रम में एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे.

ऋषभ पंत ने पिछले सीजन किया था निराश

पंत ने पिछले साल 133.17 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उन्होंने केवल 269 रन बनाए जिसमें नाबाद 118 रन की एक पारी भी शामिल है.

पिछले सत्र में लखनऊ की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी रही थी क्योंकि मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज चोटों के कारण उपलब्ध नहीं थे. अन्य तेज गेंदबाजी विकल्पों में आवेश खान और एनरिच नार्किया शामिल थे. सूत्र ने कहा, लखनऊ की बल्लेबाजी अच्छी है और गेंदबाजी पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर दिख रही है, लेकिन अभी भी संयोजन तय करने बाकी हैं. मयंक फिट हैं, लेकिन उन्हें नेट पर और अधिक गेंदबाजी करने की जरूरत है, उम्मीद है कि वह टीम की उम्मीद पर खरा उतरेंगे.

ऋषभ पंत पर होगा सबसे ज्यादा दबाव: डुप्लेसिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि आईपीएल के इस सत्र में ऋषभ पंत पर सर्वाधिक दबाव रहेगा.उन्होंने जिओ स्टार से कहा, मुझे लगता है कि आईपीएल के इस सत्र में ऋषभ पंत पर संभवत: सबसे अधिक दबाव रहेगा, कुछ खिलाड़ी कीमत के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि कुछ नहीं कर पाते, मुझे लगता है कि पिछला सत्र उनके लिए काफी मुश्किल रहा।, टीम संघर्ष कर रही थी और एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा था

Editor's Pick