• Home
  • News
  • Lucknow’s advisor Adam Voges gave a big statement on the impact player rule.

IPL 2024 : लखनऊ सुपर जाएंट्स सलाहाकार एडम वोग्स बोले इस नियम से खत्म हो रहे है ऑलराउंडर

एडम वोग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कहा की इस नियम की वजह से ऑलराउंडर की भूमिका खत्म होती जा रही है. कई खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर दे चुके है बयान

Edited By : Bhaskar Tiwari |Apr 26, 2024, 03:32 PM IST

Published On Apr 26, 2024, 03:32 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2024, 03:32 PM IST

Adam voges

IMAGE CREDIT ( Adam voges X PAGE )

आईपीएल सीजन 2024 में इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर बहस बंद होने का नाम ही नही ले रही हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले इसको लेकर बयान दिया था. जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ी ने इसका जमकर विरोध किया है तो वही कई क्रिकेटरों ने इसके समर्थन में भी बात कही है. अब इसी को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलाहाकार एडम वोग्स ने अपनी राय रखी है.

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर समर्थन किया था. वही एडम वोग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कहा की इस नियम की वजह से ऑलराउंडर की भूमिका खत्म होती जा रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडम वोग्स ने कही बड़ी बात

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलाहाकार एडम वोग्स ने कहा की ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में पावर सर्ज नियम काफी पंसद किया जाता था . इसमें बल्लेबाजी टीम को 2 ओवर अलग से पावरप्ले लेने का मौका मिलता है. वोग्स ने कहा की इस सीजन टीमें सातवें और आठवें नंबर पर बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने भेज रही है. ऐसा करने से आईपीएल के ज्यादातर मैचों में बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. इम्पैक्ट प्लेयर रुल के वजह से ऑलराउंडर खिलाड़ियो की भूमिका काफी सीमित होती जा रही है. इस नियम से मैच काफी ज्यादा रोमांचक हो जाता है लेकिन इससे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करने वाले खिलाड़ी को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

कई खिलाड़ी ने किया इसका विरोध

इम्पैक्ट प्लेयर रुल को पिछले सीजन से आईपीएल में लागू किया गया है. वही इस साल इसको लेकर काफी ज्यादा बहस देखने को मिल रहा है . रोहित शर्मा के अलावा अक्षर पटेल ने भी इसको लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी. इस नियम के वजह से लगभग सारी टीमें अब ऑलराउंडर खिलाड़ियो पर कम निर्भर हो रही है जिसे ऐसे खिलाड़ी को काफी नकुसान हो रहा है. इस नियम को लेकर दो धड़े नजर आ रहे है जिसमें कुछ खिलाड़ी इसका विरोध तो वही कुछ इसका खुलकर समर्थन भी कर रहे है.

Editor's Pick