- क्रिकेट न्यूज़
- News
- luke jongwe amazing catch in ICC World Cup qualifiers 2023 match against Oman
VIDEO: ल्यूक जोंगवे ने बाउंड्री लाइन पर लपका अविश्वसनीय कैच, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ
ओमान के खिलाफ मैच में ल्यूक जोंगवे ने फील्डिंग से किया कमाल, उन्होंने सीमा रेखा के पास संतुलन बनाए रखा और दो बार सीमा रेखा के अंदर और बाहर होने के बाद तीसरे अटैम्प में इस कैच को लपक लिया
Published On Jun 30, 2023, 05:47 PM IST
Last UpdatedJun 30, 2023, 05:47 PM IST
luke jongwe (Photo credit-ICC Twitter)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर मैच में जिम्बाब्वे की टीम का शानदार फॉर्म जारी है. गुरुवार को खेले गए सुपर सिक्स के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो रहे कप्तान सीन विलियम्स, जिन्होंने 142 रन की पारी खेली. सीन विलियम्स ने वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर में तीसरा शतक जड़ा. हालांकि इस मैच में ल्यूक जोंगवे जो हैरतअंगेज कैच लपका, वह भी काफी चर्चा में हैं. जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ल्यूक जोंगवे ने सीमा रेखा के पास तीसरे अटैम्प में कैच को लपका.
ओमान की पारी के 46वें ओवर में रिचर्ड नगारवा की पहली गेंद पर ओमान के बल्लेबाज कलीमुल्लाह ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला लेकिन बाउंड्री पर खड़े ल्यूक जोंगवे ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया, उन्होंने सीमा रेखा के पास संतुलन बनाए रखा और दो बार सीमा रेखा के अंदर और बाहर होने के बाद तीसरे अटैम्प में इस कैच को लपक लिया. कैच आउट होने के बाद बल्लेबाज कलीमुल्लाह को यकीन नहीं हुआ. ल्यूक जोंगवे के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
मैच में शानदार कैच लेने वाले ल्यूक जोंगवे ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और 28 गेंद में 43 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली.
इस मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने ओमान के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने जीत के लिए 333 रन का लक्ष्य रखा था, ओमान की टीम 318 रन ही बना सकी. जिम्बाब्वे की टीम ने इस जीत के साथ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के क्वालिफिकेशन की तरफ कदम बढ़ा दिया है.