add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ल्यूक रॉन्की ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

न्यूजीलैंड के लिए खेलने के बारे में बातचीत कते हुए रॉन्की ने कहा, "यह मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा था।"

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - June 22, 2017 10:49 AM IST

ल्यूक रॉन्की © Getty Images (File Photo)
ल्यूक रॉन्की © Getty Images (File Photo)

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रॉन्की ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रॉन्की ने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने से पहले 2008 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए चार वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। साल 2013 में उन्होंने अपने देश न्यूजीलैंड की ओर से डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट, 85 वनडे और 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। साल 2015 विश्व कप में जब न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई, उस समय रॉन्की टीम के सदस्य थे।

रॉन्की ने वनडे में 23.67 की औसत, 114.50 के स्ट्राइक रेट से वनडे में रन बनाए। वहीं टी20I में उन्होंने 18.89 के औसत और 141.33 की औसत से रन बनाए। अपने करियर के उत्तरार्ध में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए ओपनर की अहम भूमिका निभाई। चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 गेंदों में 65 रन बनाते हुए अपनी टीम के स्कोर की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 170 है जो उन्होंने साल 2014-15 में डुनेडिन में खेले गए वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे ये। रन उन्होंने 99 गेंदों में ही ठोक डाले थे। ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनिल कुंबले विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा उन्होंने अपने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 88 और 31 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट हैडिंग्ले में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी। गौर करने वाली बात ये भी है कि यह इंग्लैंड की सरजमीं पर 54 प्रयासों के बाद इंग्लैंड की पांचवीं जीत थी। रॉन्की वेलिंगटन के लिए खेलते रहेंगे। इसके अलावा वह दुनियाभर में घरेलू टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह आगे आने वाले दिनों में नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के लिए खेलने के बारे में बातचीत कते हुए रॉन्की ने कहा, “यह मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा था।”