- क्रिकेट न्यूज़
- News
- lungi ngidi to miss ipl 2024 delhi capitals named Jake Fraser-McGurk as replacement
IPL 2024: हैरी ब्रूक के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका, लुंगी नगिडी हुए बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी नगिडी आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.
Published On Mar 15, 2024, 10:51 AM IST
Last UpdatedMar 15, 2024, 10:51 AM IST
lungi-ngidi
दिल्ली कैपिटल्स के पेसर लुंगी नगिडी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर टीम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगुक्र को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है. नगिडी अपनी तेज रफ्तार और सटीकता के लिए जाने जाते हैं. वह चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हुए हैं. बीते साल आईपीएल के 14 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए थे. उनके बाहर होने से दिल्ली की टीम को करारा झटका लगा है. इस सीजन दिल्ली से बाहर होने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी निजी कारणों से नाम वापस लिया था.
जैक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे इंटरनैशनल खेले हैं. उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में ही टीम में शामिल कर लिया गया है. दिल्ली कैपिटल्स से इससे पहले आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी बाहर हो चुके हैं. शुरुआत में यही आकलन लगाया जा रहा था कि फ्रेजर असल में ब्रूक के रिप्लेसमेंट हैं. हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि उन्हें नगिडी के स्थान पर शामिल किया गया है और ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी होना है.
दिल्ली के लिए इन तमाम परेशानियों के बीच अच्छी खबर यह है कि उनके कप्तान ऋषभ पंत फिट हो चुके हैं. पंत इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. 30 दिसंबर 2022 को एक सड़क दुर्घटना में पंत बुरी तरह घायल हो गए थे. इसके बाद वह करीब 14 महीने मैदान से दूर रहे.