• Home
  • News
  • M. Chinnaswamy Stadium will keep 11 seats empty permanently to honour stampede victims of rcb win celebration of ipl 2025

चिन्नास्वामी में हमेशा क्यों खाली रखी जाएंगी 11 सीटें, RCB का इमोशनल फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन ने फैसला किया है कि वह चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 11 सीटों को स्थायी रूप से खाली रखेंगे.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 24, 2026, 04:10 PM IST

Published On Mar 24, 2026, 04:10 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 04:10 PM IST

RCB 11 seat empty on chinnaswamy

चिन्नास्वामी मैदान पर खाली रखी जाएंगी 11 सीटें

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फैन बेस बहुत बड़ा है. फैंस अपनी टीम के लिए क्रेजी हैं. आरसीबी शायद आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में शुमार है. इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन यानी KSCA ने एक बड़ा कदम उठाया है. असोसिएशन ने बीते साल टीम की जीत के बाद मनाए गए जश्न में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ खास करने का फैसला किया है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खाली रखी जाएंगी 11 सीटें

केएससीए और आरसीबी ने मिलकर फैसला किया है कि बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए उन लोगों की याद में खाली रखी जाएंगी, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई थी. ये सीटें हर मैच और इवेंट के दौरान खाली रहेंगी, चाहे वह आईपीएल मैच हो या कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला. इसके अलावा, स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास एक मेमोरियल प्लाक भी लगाया जाएगा. यह जगह लोगों के लिए एक शांत स्थान होगी, जहां वे इस हादसे में जान गंवाने वालों को याद कर सकेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

VIDEO: यह कैच नहीं कमाल है… फिल साल्ट ने किया हैरतअंगेज कारनामा

कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन के हवाले से कहा गया, ‘हम प्रवेश द्वार के पास एक मेमोरियल प्लाक लगाएंगे और भगदड़ में मारे गए लोगों की याद में स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व करेंगे. मैं अभी ज्यादा जानकारी नहीं बता सकता. मुझे लगता है कि हम इसके बारे में और जानकारी मंगलवार की शाम को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेयर करेंगे.’

IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली के आंखों में आए आंसू, जश्न में डूबे फैंस

2025 में आरसीबी ने पहली बार जीता था आईपीएल

यह ध्यान देने की बात है कि पिछले साल आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को हराया था. इस जीत का जश्न मनाने के लिए आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. हालांकि, स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था, जिसके चलते भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. वहीं, 50 से ज्यादा लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हो गए थे.

  • आरसीबी की जीत के बाद मनाया गया था जश्न
  • जश्न में मची भगदड़ में 11 लोगों की हो गई थी मौत
  • 50 अन्य लोग हुए थे घायल, मचा था भारी विवाद
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच होने हुए थे मुश्किल

कर्नाटक सरकार ने RCB को घेरा, बेंगलुरु भगदड़ मामले में ठहराया जिम्मेदार

इस हादसे के लिए कर्नाटक सरकार ने आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन और इवेंट से जुड़े अन्य भागीदारों को जिम्मेदार ठहराया था. आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी. भगदड़ के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का कोई मैच नहीं हुआ है. अब सरकार की अनुमति मिलने के बाद टीम फिर से आईपीएल 2026 में अपने होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएगी. आरसीबी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन कुल 5 मैच खेलेगी, जबकि दो घरेलू मुकाबले टीम रायपुर में खेलने वाली है.

IPL के इस सीजन की खबरों के लिए जुड़े रहें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick