• Home
  • News
  • Madan Lal feels that India should move on from injured Jasprit Bumrah

बुमराह को लेकर वर्ल्ड कप विजेता का बयान, बोले- उसे छोड़ दीजिए आप

जसप्रीत बुमराह ने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 04, 2023, 07:00 PM IST

Published On Mar 04, 2023, 07:00 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2023, 07:00 PM IST

TWITTER/MI

जसप्रीत बुमराह, ये खिलाड़ी कभी मैदान पर धमाकेदार गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में रहता था लेकिन पिछले 6 महीने से बुमराह अपनी चोट और फिटनेस के कारण चर्चा में है. इस दौरान बुमराह को टीम में शामिल भी किया गया लेकिन पूरी तरह से फिट न हो पाने की वजह से उनकी वापसी अभी तक संभव नहीं हो सकी है.

इस बीच 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मदन लाल का ये बयान कई क्रिकेट फैंस को निराश कर सकता है. मदन लाल ने कहा है कि बुमराह को भूल जाइए और उनकी जगह किसी फिट गेंदबाज को मौका देना चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

WTC फाइनल को लेकर मदन लाल ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, “WTC फाइनल में आप उमेश यादव को ले जा सकते है। वहां पर तो भारत को 3-4 तेज गेंदबाज खिलाने पड़ेंगे. उमेश यादव को फाइनल में लेकर जाना चाहिए. आपको एक स्पिनर की भी जरूरत पड़ेगी. बुमराह को छोड़ दीजिए आप, जब वह लौटेगा तब देखेंगे. इसकी कोई गारंटी नहीं की वह कब तक वापसी करेंगे. उनकी चोट गंभीर है. उन्हें काफी समय लग सकता है. हो सकता है कि उन्हें पूरा साल लग जाएं. वह काफी लंबे से नहीं खेले हैं. इसका मतलब है कि चोट काफी गंभीर है.”

मदन लाल ने आगे कहा, “किसी भी चोट को ठीक होने में 3 महीने लगते हैं. बुमराह पिछले 6 महीने से नहीं खेले हैं. पीठ के ऑपरेशन के बाद हार्दिक 4-5 महीने में लौट आए थे. लेकिन हमें अब उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्हें अभी बहुत वक्त लगेगा. अगर आपको पुराना बुमराह देखना है तो आपको उन्हें समय देना होगा. ऐसे में आपको फिट गेंदबाज को खिलाना चाहिए.”

जसप्रीत बुमराह ने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस T20I मैच के बाद से ही बुमराह टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बुमराह फिलहाल सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड गए हैं।

Editor's Pick