Maharaja Trophy 2025: हुबली टाइगर्स ने दर्ज की बड़ी जीत, शिवमोग्गा लायंस की मिली शिकस्त
Maharaja Trophy 2025: हुबली टाइगर्स ने दर्ज की बड़ी जीत, शिवमोग्गा लायंस की मिली शिकस्त
हुबली टाइगर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महाराजा कप में शिवमोग्गा लायंस को बुरी तरह हरा दिया है.
Written by Saurav Kumar Last Updated on - August 25, 2025 10:52 PM IST
Maharaja Trophy 2025: हुबली टाइगर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 29वें मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस टीम ने सोमवार को मैसूर में शिवमोग्गा लायंस को 105 रन से रौंदा. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हुबली टाइगर्स की टीम ने तीन विकेट खोकर 195 रन बनाए.
टीम को देवदत्त पड्डिकल और कप्तान मोहम्मद ताहा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 4.5 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की. पड्डिकल 15 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में एक छक्का और पांच चौके शामिल थे, जबकि ताहा ने 15 गेंदों में महज 8 रन जुटाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हुबई टाइगर्स को मिली जीत
इसके बाद, कृष्णन श्रीजीत ने कार्तिकेय केपी के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की. कार्तिकेय टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे.
हुबली 71 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी. अभी उसकी पारी के 10.1 ओवर शेष थे. यहां से कृष्णन ने अभिनव मनोहर के साथ चौथे विकेट के लिए 124 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से मारिबासवा गौड़ा ने दो शिकार किए, जबकि ध्रुव प्रभाकर को एक सफलता हाथ लगी.
TRENDING NOW
इसके जवाब में शिवमोग्गा लायंस 15.5 ओवरों में महज 90 रन पर सिमट गई. टीम को 10 रन पर तुषार सिंह (2) के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके बाद ध्रुव प्रभाकर ने 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेलते हुए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके.
विपक्षी खेमे से यश राज पुंजा ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले, जबकि श्रीशा और केसी करियप्पा ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं. हुबली 10 में से 7 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. टीम अगले दौर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, खिताबी रेस से बाहर हो चुकी शिवमोग्गा की टीम 10 में से 8 मैच गंवाकर सबसे निचले पायदान पर है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.