VIDEO: अफगानिस्तान को भी मिल गया 'धोनी', विकेट के पीछे की रफ्तार तो होश उड़ा देगा
VIDEO: अफगानिस्तान को भी मिल गया 'धोनी', विकेट के पीछे की रफ्तार तो होश उड़ा देगा
अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 17, 2026 12:07 PM IST
Afghanistan wicketkeeper
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की है. अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान और विकेटकीपर महबूब खान ने ऐसा कारनामा किया, जिसके बाद उनकी तुलना धोनी से की जा रही है.
विकेटकीपर महबूब खान ने साउथ अफ्रीका की पारी के 13वें ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया को रन आउट किया. उन्होंने विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाई और साउथ अफ्रीकी कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई. मुहम्मद बुलबुलिया जब रन आउट हुए तो एलबीडब्ल्यू की अपील से बचने के बाद उनका बल्ला और पैर दोनों हवा में थे. महबूब खान ने बिल्कुल भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के स्टाइल में यह कारनामा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना धोनी से की जा रही है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अफगानिस्तान ने 28 रन से जीता मुकाबला
शुक्रवार को हाई परफॉर्मेंस ओवल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 266 रन बनाए. खालिद अहमदजई ने उस्मान सदात के साथ 7.2 ओवरों में 31 रन जुटाए, उस्मान 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अहमदजई ने फैजल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 152 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया.
खालिद 102 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फैजल ने 95 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाए, जबकि कप्तान महबूब अपना खाता तक नहीं खोल सके. अफगानिस्तान ने 186 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए. यहां से उजैर उल्लाह नियाजी ने नूरिस्तानी उमरजई और खातिर स्टानिकजई के साथ क्रमश: छठे और सातवें विकेट के लिए 35-35 रन की साझेदारी की। नियाजी 51 गेंदों में 8 चौकों के साथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथ अफ्रीका के लिए बुयांडा माजोला और कॉर्न बोथा ने 3-3 विकेट हासिल किए, वहीं, जेजे बासन ने 1 विकेट अपने नाम किया.
228 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 47.4 ओवरों में महज 238 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की टीम ने 49 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जेसन रोल्स ने अरमान मनैक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की. अरमान टीम के खाते में 15 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, यहां से जेसन ने पॉल जेम्स (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 155 रन तक पहुंचाया. जेसन रोल्स 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 98 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉर्न बोथा ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन साउथ अफ्रीका को हार से बचा नहीं सके.
अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल अजीज और खातिर स्टानिकजई ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि नूरिस्तानी उमरजई और हाफिज जादरान ने 1-1 विकेट हासिल किए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.