• Home
  • News
  • Maheesh Theekshana becomes the 1st ever spinner to bowl a maiden over in the 20th over of an IPL match

IPL में पहली बार हुआ बड़ा कारनामा, महेश तीक्षणा ने 20वां ओवर मेडन डालने के साथ ही रचा इतिहास

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में दीपक चाहर ने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं, महेश तीक्षणा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके.

Edited By : Vanson Soral |May 20, 2023, 08:04 PM IST

Published On May 20, 2023, 08:04 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2023, 08:04 PM IST

Maheesh Theekshana

TWITTER/SCREENGRAB

डेवन कॉनवे और रूतुराज गायकवाड़ की शतकीय साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर प्लेआफ में जगह बना ली. चेन्नई 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में पहुंचा है.

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो उनके सलामी बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिखाया. गायकवाड़ और कोंवे के बीच पहले विकेट के लिये 87 गेंद में 141 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन विकेट पर 223 रन बनाये. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. उसके लिये सिर्फ कप्तान डेविड वॉर्नर टिककर खेल सके जिन्होंने 58 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 86 रन बनाये.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में दीपक चाहर ने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं, महेश तीक्षणा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके. तीक्षणा ने एक मेडन ओवर भी फेंका और हैरान करने वाली बात ये है कि ये मेडन ओवर आखिरी ओवर यानी 20वां ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने बिना कोई रन दिए लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने आखिरी ओवर मेडन फेंकने हुए इतिहास रच दिया. IPL इतिहास में 20वां ओवर मेडन डालने वाले वह पहले स्पिन गेंदबाज हैं.

IPL में अब तक 5 गेंदबाज ये कारनामा कर चुके हैं. इससे पहले जिन 4 गेंदबाजों ने 20वां ओवर मेडन फेंका था वो सभी तेज गेंदबाज थे. इनमें इरफान पठान, मलिंगा, उनादकट और उमरान मलिक शामिल हैं.

IPL मैच में 20वां ओवर मेडन डालने वाले गेंदबाज

  • इरफान पठान बनाम एमआई, 2008
  • लसिथ मलिंगा बनाम DECCAN, 2009
  • जयदेव उनादकट बनाम SRH, 2017
  • उमरान मलिक बनाम पीबीकेएस, 2022
  • महेश तीक्षणा बनाम DC, 2023

IPL का 16वां सीजन महेश तीक्षणा के लिए काफी अच्छा रहा है. ये गेंदबाज 11 मैचों में 9 विकेट अब तक चटका चुका है.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick