• Home
  • News
  • Mahela Jayawardene to lead MCC in tri-series

ट्राई सीरीज में एमसीसी की कप्‍तानी करेगा श्रीलंका का ये दिग्‍गज

टी-20 ट्राई सीरीज में एमसीसी के अलावा नेपाल और नीदरलैंडस की टीमें होंगी।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 20, 2018, 07:35 PM IST

Published On Jun 20, 2018, 07:35 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2018, 07:35 PM IST

Mahela Jayawardene © Getty Images

श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान माहेला जयपर्धने आगामी टी-20 ट्राई सीरीज में मेरिलिबोन क्रिकेट क्‍लब (एमसीसी) की अगुवाई करेंगे। ट्राई सीरीज में दो अन्‍य टीमें नेपाल और नीदरलैंडस की हैं। इसका आयोजन 29 जुलाई से लॉडर्स में होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t20i-tri-series-scotland-beat-netherlands-by-115-runs-721392″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एमसीसी की टीम में वो तीन खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिन्‍होंने हाल में इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में स्‍कॉटलैंड को ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेयलान बज, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अलासदैर इवांस और बाएं हाथ के स्पिनर मार्क वाट 10 जून को एडिनबर्ग में खेले गए एकमात्र वनडे में इंग्‍लैंड के खिलाफ स्‍कॉटलैंड टीम के हिस्‍सा थे।

ये तीनों एमसीसी की ओर से एबोरियजिनाल के खिलाफ दो टी-20 मैच खेल चुके हैं। पिछले छह साल में नीदरलैंडस की टीम दूसरी बार टी-20 ट्राई सीरीज के लिए इंग्‍लैंड का दौरा करेगी। पिछली बार 2012 में ईसीबी के खिलाफ 40 ओवर का मैच खेला गया था।

वर्ष 2016 में नेपाल की टीम ने लॉडर्स का पहली बार दौरा किया था। उसके बाद से उसके खिलाड़ी क्रिकेट के इस मक्‍का कहे जाने वाले ग्राउंड पर खेलने को लेकर बेकरार होंगे। एमसीसी टीम में कौन-कौन से और खिलाड़ी शामिल होंगे इसकी घोषणा जल्‍द की जाएगी।

41 साल के जयवर्धन के नाम 54 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं। उनका टेस्‍ट में श्रेष्‍ठ स्‍कोर 374 रन का रहा है जो उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में कोलंबो में बनाया था। जयवर्धने वर्ष 2011 के वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक लगाया था।

Editor's Pick