• Home
  • News
  • Mahendra Singh Dhoni fulfils promise, begins training with Parachute Regiment

महेंद्र सिंह धोनी ने पैराशूट रेजिमेंट के साथ शुरू की ट्रेनिंग

38 वषीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 25, 2019, 01:40 PM IST

Published On Jul 25, 2019, 01:40 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2019, 01:40 PM IST

MS Dhoni @Ians (file image)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की ट्रेनिग शुरू कर दी है।

धोनी बुधवार को पैराशूट रेजिमेंट की बटालियन में शामिल हुए, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। एक करीबी सूत्र ने बताया कि धोनी लंबे सयम से इस बारे में विचार कर रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: इंग्लैंड का आयरलैंड के सामने ऐसे घुटने टेकना शर्मनाक: माइकल वॉन

सूत्र ने कहा, ‘जैसे धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम सेवकों में से एक हैं, वैसे ही सेना के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है। वह लंबे समय से अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे थे लेकिन क्रिकेट के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे।’

उन्होंने कहा, ‘इससे युवाओं में सेना को लेकर जागरुकता फैलेगी और यही धोनी चाहते हैं।’ 38 वषीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं। उन्हें भारतीय सेना ने 2011 में यह सम्मान दिया था। इसके अलावा, अभिनव बिंद्रा और दीपक राव को भी यह सम्मान दिया गया था।

पढ़ें: ट्राई सीरीज: प्रियम गर्ग के शतक से भारत ने बांग्‍लादेश को 35 रन से हराया

धोनी 2015 में एक क्वालीफाइड पैराट्रपर बने। उन्होंने आगरा स्थित ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनिंग के रूप में आर्मी के विमान से पांच बार पैराशूट के साथ कूद लगाई।

इससे पहले, धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

Editor's Pick