add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL को अलविदा कहेंगे धोनी?, कल फेसबुक लाइव में फैंस के सामने करेंगे बड़ा ऐलान

MS धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं और इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 25 सितंबर को बड़ा ऐलान करने वाले हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 24, 2022 8:59 PM IST

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस पल क्या फैसला लेंगे, इसकी कल्पना करना बेहद ही मुश्किल है। धोनी हमेशा फैंस को चौंकाते रहे हैं। फिर चाहें क्रिकेट के मैदान पर DRS लेने की बात हो या फिर अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान। धोनी के मन में क्या चल रहा है, ये सिर्फ और सिर्फ धोनी को पता होता है। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव न हो लेकिन बीच-बीच में कई तरीकों से सबको हैरान कर देते हैं।

धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं और इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 25 सितंबर को बड़ा ऐलान करने वाले हैं। धोनी ने अपने फेसबुक पर लिखा, “मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे आप सभी के साथ कुछ रोमांचक समाचार साझा करने जा रहा हूं। वहां आप सभी से मुलाकात होने की उम्मीद है!” इस पोस्ट के साथ फोटो भी शेयर किया गया है जिस पर लिखा है- एक्सक्लूसिव एमएस धोनी गोज लाइव।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पोस्ट के सामने आने के बाद MSD फैंस के बीच खलबची मच गई है और ऐसा माना जा रहा है कि धोनी IPL से संन्यास लेने जा रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी कल क्या बड़ा ऐलान करते हैं।