add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एमएस धोनी ने इस मामले में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में टीम आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 27, 2018 2:22 PM IST

कैप्‍टन ‘कूल’ के नाम से विख्‍यात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी होने के मामले में दिग्‍गज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के वर्तमान कप्‍तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/justin-langer-will-now-act-as-the-main-selector-of-cricket-australia-in-t20i-729735″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेबसाइट yougov.co.uk के एक ताजा सर्वे में ये साबित हो गया है कि भारत में लोकप्रियता के मामले में धोनी से बड़ा कोई क्रिकेटर नहीं है। धोनी लोकप्रियता के मामले में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं।

40 लाख लोगों ने लिया हिस्‍सा

इस ऑनलाइन सर्वे में 40 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रशंसा के मामले में 7.7 फीसदी स्कोर के साथ धोनी को देश का नंबर वन स्‍पोटर्स मैन चुना गया। यह सर्वे इस साल की शुरुआत में किया गया था, जिसका नतीजा अब सामने आया है।

धोनी की कप्‍तानी में 2 वर्ल्‍ड कप जीत चुकी है टीम इंडिया

अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम 2 वर्ल्‍ड कप जीत चुकी है। धोनी ऐसे इकलौते कप्‍तान हैं जिनकी कप्‍तानी में भारतीय टीम ने ये उपलब्धि हासिल की है। धोनी के नेतृत्‍व में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया है। इसके अलावा उनकी कप्‍तानी में पहली बार टीम इंडिया टेस्‍ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रही थी।

धीमी बल्‍लेबाजी के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी

भारतीय टीम इस समय इंग्‍लैंड दौरे पर है। टीम इंडिया को 1 अगस्‍त से मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी है। टेस्‍ट से पहले मौजूदा दौरे पर टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज में धोनी ने दो मैचों में अपनी ख्‍याति के अनुरूप बल्‍लेबाजी नहीं की थी जिसकी वजह से उन्‍हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

TRENDING NOW

संन्यास की अटकलों को हेड कोच ने किया था खारिज 

इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज का  तीसरा  और अंतिम वनडे  मैच खत्‍म होने के बाद जब धोनी ने अंपायर से गेंद मांगी थी,  इस बात पर सोशल मीडिया में अटकलें लगने लगी थीं कि धोनी कहीं संन्यास तो नहीं ले रहे हैं, क्योंकि  टेस्ट सीरीज में संन्यास लेते समय ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में भी धोनी ने अंपायर से ऐसे ही गेंद मांगी थी। बाद में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने  बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।