• Home
  • News
  • ‘Mahendra Singh Dhoni will be present in the stadium on the first day of Ranchi Test’

'रांची टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में मौजूद रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी'

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आज रांची में खेलेगी।

Edited By : Press Trust of India |Oct 19, 2019, 08:42 AM IST

Published On Oct 19, 2019, 08:42 AM IST

Last UpdatedOct 19, 2019, 08:42 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी (AFP)

टेस्ट मैच को पांच साल पहले अलविदा कह चुके भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को स्टेडियम में मौजूद रहने की उम्मीद है।

धोनी के मैनेजर मिहिर दिवाकर ने इस बात की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘माही निश्चित तौर पर स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। कल पहले दिन के खेल के दौरान आप उन्हें देखेंगे। मैं गुरुवार को मुंबई में उनके साथ था और वो शनिवार को यहां आएंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिवाकर धोनी के साथ झारखंड टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं। दिवाकर ने कहा कि धोनी के अकेले आने की संभावना है और वह रांची के बाहरी इलाके सिमालिया स्थित अपने फार्म हाउस में टीम को रात्रि भोज पर आमंत्रित कर सकते हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका, रांची टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से धोनी के परिवार को निमंत्रण भेजा है। खान ने कहा, ‘‘हमने उनके परिवार को निमंत्रण भेजा है। यह उनका स्टेडियम है। उनका हमेशा स्वागत है।’’

विश्व कप में भारतीय टीम का अभियान खत्म होने के बाद धोनी ने खुद को क्रिकेट से दूर रखा है जिससे उनकी संन्यास की खबरों को हवा मिल रही है। आगामी बांग्लादेश के दौरे के लिए धोनी के चुने जाने की संभावना बेहद ही कम है।

मेरे और रिषभ पंत के बीच अच्छी साझेदारी : रिद्धिमान साहा

दिवाकर ने कहा कि क्रिकेट से संबंधित धोनी के फैसले के बारे किसी को पता नहीं होता। उन्होंने कहा,‘‘ क्रिकेट से जुड़े फैसले धोनी खुद करते हैं। उनके फैसले के बारे में किसी को पता नहीं होता। आपने देखा है उन्होंने किस तरह से टेस्ट खेलना छोड़ा। यह अनुमान लगाना मुश्किल है और हम इस बारे में चर्चा नहीं करते। अगर हम भी सवाल पूछने लगे तो आम जनता और दोस्तों में क्या फर्क रह जाएगा।’’

Editor's Pick