माही भाई ने कहा था... शिवम दुबे ने खोला नीदरलैंड्स के खिलाफ विस्फोटक पारी का राज
माही भाई ने कहा था... शिवम दुबे ने खोला नीदरलैंड्स के खिलाफ विस्फोटक पारी का राज
शिवम दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान आक्रामक अंदाज दिखाया और 31 बॉल में 66 रन की अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 19, 2026 2:41 PM IST
Shivam Dube
शिवम दुबे की विस्फोटक पारी (31 बॉल में 66 रन) की मदद से भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को हराया. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यह लगातार चौथी जीत है. शिवम दुबे ने इस मैच के दौरान आक्रामक अंदाज दिखाया और अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए. शिवम दुबे पिछले कुछ समय में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं, बड़े शॉट लगाने के साथ ही दुबे मुश्किल समय में सिंगल और डबल से भी पारी को मजबूती देते हैं. अपनी बल्लेबाजी के अंदाज में स्पष्टता का श्रेय दुबे ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया है.
मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर दुबे ने कहा, अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन स्ट्राइक बदलने और खेल के बारे में उनकी सोच को धोनी की सलाह ने बदला है और उसी वजह से वह दबाव की स्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
‘माही भाई ने मुझसे कहा कि हर बार छक्का मारना जरूरी नहीं है’
उन्होंने कहा, जब मैं पहली बार आईपीएल में आया तो मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और मैं गेंद को अच्छी तरह से हिट नहीं कर पाता था, मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस लेवल पर हावी होना है और मेरे पास पावर है, तो मुझे उस पर काम करने की जरूरत है, मैंने ऑफ-सीजन के दौरान काफी मेहनत की। माही भाई ने मुझसे कहा कि हर बार छक्का मारना जरूरी नहीं है, बाउंड्री और स्ट्राइक रोटेशन भी उतने ही जरूरी हैं.
‘पारी की शुरुआत में मेरा फोकस स्मार्ट इंटेंट पर होता है’
शिवम ने कहा,उनकी सलाह ने मेरी मदद की है,अगर मुझे अच्छी गेंद मिलती है तो मैं बाउंड्री या स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करता हूं, डेथ ओवर्स में,मैं नैचुरली ज्यादा तेज खेलता हूं, लेकिन पारी की शुरुआत में मेरा फोकस स्मार्ट इंटेंट पर होता है.
‘बीच के ओवरों में रिस्क लेने से बचता हूं’
प्रेशर सिचुएशन के सवाल पर शिवम दुबे ने कहा, मुझे दबाव महसूस नहीं होता, मैं मैच की स्थिति पर फोकस करता हूं, अगर विकेट गिरते हैं, तो मेरी जिम्मेदारी डीप बैटिंग करना है, अगर मैं आखिर तक टिका रहता हूं, तो मुझे पता है कि मैं आखिरी ओवर में जरूरी 10-15 रन जोड़ सकता हूं. उन्होंने कहा कि मैं बीच के ओवरों में रिस्क लेने से बचता हूं, अगर रुककर खेलने की जरूरत होती है, तो मैं स्ट्राइक रोटेट करता हूं, अगर प्लेटफॉर्म तैयार है, तो मैं पहली गेंद से अटैक करने के लिए तैयार रहता हूं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.