• Home
  • News
  • Maiden ipl fifty by ravi ashwin after 178 match 5387285

आखिरकार 179वें मैच में Ravichandran Ashwin को नसीब हुई पहली IPL फिफ्टी

IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 50 रन की पारी खेली. ये उनके आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी रही.

Edited By : India.com Staff |May 11, 2022, 11:39 PM IST

Published On May 11, 2022, 11:39 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2022, 11:39 PM IST

Indian Premier League 2022, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: भले ही राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के खिलाफ सीजन के 58वें मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 11 मई को खेला गया यह मैच रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के लिए खास बन गया. राजस्थान की ओर से अश्विन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. यह अश्विन के आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी रही, जो उन्हें 179वें मैच में नसीब हुई.

72 पारियों का लंबा इंतजार

रविचंद्रन अश्विन सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहली आईपीएल फिफ्टी जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए हैं. अश्विन को यह मुकाम हासिल करने कि लिए 72 इनिंग खेलनी पड़ी, जबकि रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस मामले में शीर्ष पर हैं. जडेजा ने 132 पारियां खेलकर पहला अर्धशतक अपने नाम किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सबसे ज्यादा पारियां खेलकर पहला आईपीएल अर्धशतक

132 रवींद्र जडेजा

72 रविचंद्रन अश्विन

61 हरभजन सिंह

31 स्टीव स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 160 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 48 रन की पारी खेली. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 19 रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्त्जे और मिचेल मार्श को 2-2 सफलता हाथ लगी.

दिल्ली की रॉयल जीत

इसके जवाब में दिल्ली ने 11 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर ली. दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श ने 62 गेंदों में सर्वाधिक 89 रन बनाए, जबकि डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 और कप्तान रिषभ पंत ने नाबाद 13 रन की पारी खेली. राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट झटके.

Editor's Pick