- क्रिकेट न्यूज़
- News
- main shahid afridi nahi hun suresh raina funny answer on return to ipl
IPL में वापसी करेंगे रैना? सवाल पर शाहिद अफरीदी का नाम लेकर क्या बोले 'चिन्ना थाला'
रैना से जब पूछा गया कि क्या वह आईपीएल में वापसी करने वाले हैं तो उन्होंने शाहिद अफरीदी का नाम लिया. पर आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.
Published On Mar 16, 2023, 01:30 PM IST
Last UpdatedMar 16, 2023, 01:30 PM IST
दोहा: सुरेश रैना इन दिनों लीजैंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन में खेल रहे हैं. वह इंडिया महाराजा टीम का हिस्सा हैं. टीम इंडिया के इस पूर्व मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज ने दोहा में खेले जा रहे इस खिलाड़ी ने बुधवार, 16 मार्च, को हुए मुकाबले मं वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 41 गेंद पर 49 रन की पारी खेली. 36 साल के रैना ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. बुधवार को हुए मुकाबले में वह नंबर चार पर खेलने उतरे और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़े. हालांकि यह उनकी पारी काफी नहीं रही और क्रिस गेल के 57 रन की मदद से वर्ल्ड जायंट्स ने 137 रन का का लक्ष्य 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया.
महाराजा की टीम की चार मैचों में से तीसरी हार है. उनके सिर्फ दो अंक है. वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं लेकिन टीम अब भी खिताब जीत सकती है. टीम के लिए गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना ने अच्छा प्रदर्शन किया है. गंभीर ने जहां लगातार तीन हाफ सेंचुरी लगाईं वहीं उथप्पा तीसरे मैच में 39 गेंद पर 88 रन बनाकर नाबाद रहे.
बुधवार को रैना की शानदार पारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा, ‘लीजैंड्स लीग क्रिकेट में आपके इस प्रदर्शन के बाद हर कोई आपको आईपीएल में वापस देखना चाहता है.’ इस पर सुरेश रैना ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं सुरेश रैना हूं, शाहिद अफरीदी नहीं हूं. रिटायरमेंट ले चुका हूं.’ इसके बाद सब हंसने लगे.
Suresh Raina with a hilarious comment there. Loved it, and I’m sure Shahid Afridi would love it too ?❤️ #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/ZnVUMBXkCq
— Farid Khan (@_FaridKhan) March 15, 2023
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना कई बार रिटायरमेंट लेकर वापस आ चुके हैं. और सुरेश रैना इसी का उदाहरण दे रहे थे.