- Home
- News
- Management is making mistake by keeping yuzvendra chahal out of playing xi madan lal 5103397
युजवेंद्र चहल को प्लेइंग XI से बाहर रख गलती कर रहा है मैनेजमेंट: मदन लाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
Published On Nov 20, 2021, 05:22 PM IST
Last UpdatedNov 20, 2021, 05:22 PM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के प्लेइंग इलेवन से लगातार बाहर होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ”मैनेजमेंट गलती कर रहे हैं।”
मदन लाल ने आईएएनएस को बताया, “मुझे खुशी है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच जीते। लेकिन मैं ये भी कहूंगा कि वो युजवेंद्र चहल को मैच ना देकर गलती कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “रविचंद्रन अश्विन बहुत अच्छा कर रहे हैं, क्योंकि मौके मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि चहल भी एक बहुत ही प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उन्हें अगले साल विश्व कप से पहले कुछ मैचों में मौके देने की जरूरत है। वो गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा रहे हैं।”
आईसीसी टी20 विश्व कप की तुलना में अब तक सीरीज में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, 1983 विश्व कप विजयी टीम के सदस्य ने कहा, “वो (न्यूजीलैंड) विश्व कप के लिए इतने लंबे समय से यूएई में थे, और तुरंत भारत आए। इसलिए मुझे लगता है उनके लिए ये सीरीज अच्छी नहीं होगी, क्योंकि वे थके हुए हैं।”
मदन लाल ने कहा, “लेकिन अगर वो हार रहे हैं, तो भी वो बहुत कुछ सीख रहे हैं। वो खुद को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल बना रहे हैं। अपने युवा क्रिकेटरों को मौका दे रहे हैं। भारतीय टीम के ब्लैक कैप्स के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 2-0 की बढ़त लेने के साथ, प्रबंधन को तीसरे टी20 में बदलाव करने की उम्मीद है।”