मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप मैच में खोला 'पंजा', दो मैच में चटकाए 11 विकेट

मानव सुथार को 'बेयर्स' के लिए दो रेड-बॉल मैच खेलने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, समरसेट की दूसरी पारी में 46.5 ओवर में 100 रन देकर 5 विकेट लिए और मैच में कुल सात विकेट अपने नाम किए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 22, 2026, 07:44 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 07:44 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 07:44 PM IST

Manav Suthar

Manav Suthar

भारत के नए स्पिन बॉलिंग स्टार मानव सुथार का काउंटी क्रिकेट में धमाल जारी है. पहले मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद उन्होंने दूसरे मैच में समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में उन्होंने पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए.

मानव सुथार को ‘बेयर्स’ के लिए दो रेड-बॉल मैच खेलने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, समरसेट की दूसरी पारी में 46.5 ओवर में 100 रन देकर 5 विकेट लिए और मैच में कुल सात विकेट अपने नाम किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में, सुथार ने 18 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट लिए. सुथार जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में 10 विकेट लिए थे और जिन्हें लंबे फॉर्मेट में भारत का मुख्य स्पिनर माना जा रहा है, वे दो मैचों में 11 विकेट के साथ अपना छोटा इंग्लिश समर सीजन खत्म करेंगे.

पहली पारी में सुथार ने बनाए 28 रन

टॉन्टन में चल रहे मैच में समरसेट ने पहले बैटिंग की और पूरी टीम 208 रन पर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के सीम बॉलिंग ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए. सुथार को दो सफलता मिली. वार्विकशायर ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाए, मानव सुथार ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.

प्रेग्नेंसी के बाद कैसे होगी महिला क्रिकेटर्स की मैदान पर वापसी ? आईसीसी ने लाया नया नियम

मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट में पहली बार खोला ‘पंजा

सुथार ने दूसरी पारी में शुरुआती तीन विकेट लेकर समरसेट का स्कोर एक समय 6 विकेट पर 148 रन कर दिया था, मगर इसके बाद समरसेट ने वापसी की और 435 रन बनाए. सुथार ने एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करके पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. वॉर्विकशायर के सामने जीत के लिए 314 रन का टारगेट है.

Editor's Pick