मानव सुथार ने किया कमाल, पहली ही टेस्ट पारी में लगाया 'सिक्सर'

भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पारी में पांच विकेट लेकर कमाल कर दिया. वह ऐसा करने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 08, 2026, 11:05 AM IST

Published On Jun 08, 2026, 11:05 AM IST

Last UpdatedJun 08, 2026, 11:05 AM IST

मानव सुथार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल के साथ आगाज किया. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में अपनी फिरकी का जादू दिखाया. महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर मेहमान टीम के बल्लेबाजों को खूब छकाया.

बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अफगानिस्तान की पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. भारत के 8 विकेट पर 564 रन के जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 152 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुथार की गेंदबाजी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि उनका नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया. तेईस साल के इस गेंदबाज का नाम बीते 38 साल में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय के नाम पर दर्ज हो गया.

इससे पहले नरेंद्र हिरवानी ने डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. उन्होंने 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे. इस मैच में हिरवानी ने कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे.

सुथार उन खास भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में पारी में छह विकेट लिए हों. इससे पहले हिरवानी के अलावा रविचंद्रन अश्विन, दिलीप दोशी और सैयद आबिद अली ने ही ऐसा किया था.

अपने पहले टेस्ट मैच में पारी में पांच विकेट लेने वाले सुथार 10वें भारतीय गेंदबाज बने. वहीं वह सातवें स्पिनर हैं जिन्होंने पारी में 5 विकेट या उससे ज्यादा लिए हों.

सुथार ने बहुत ही सधी हुई गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. उन्होंने 22 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर ये विकेट अपने नाम किए. उनका इकॉनमी रेट 1.50 का रहा. उन्होंने अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, अफसर जजई, शरफुद्दीन अशरफ और मोहम्मद सलीम सैफी के विकेट अपने नाम किए.

मैच के दूसरे दिन उन्होंने तीन विकेट लिए थे. और तीसरे दिन शाह को आउट करने के बाद उन्होंने पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए.

सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी तीन विकेट अपने नाम किए. लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद सुथार ने सभी को प्रभावित किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick