ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 1 से हराया

अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम 7 रन ही बना सकी

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 30, 2016, 02:17 PM IST

Published On Aug 30, 2016, 02:17 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2016, 02:17 PM IST

मनीष पांडे की शतकीय पारी भाी भारत को जीत नहीं दिला सकी © Getty Images
मनीष पांडे की शतकीय पारी भाी भारत को जीत नहीं दिला सकी © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे क्वाड्रेग्यूलर ए सीरीज में आज भारत ए को ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों 1 रन की हार का सामना करना पड़ा। बड़े लक्ष्य के बावजूद सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले में अंतिम गेंद तक मैच किसी भी टीम के हिस्से में जा सकता था लेकिन अंत में बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगी। भारत के लिए कप्तान मनीष पांडे ने शानदार शतक बनाया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 87 रनों की पारी खेल कर मैच का रोमांच बनाए रखा लेकिन दोनों की ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए कर्टिस पैटरसन और निक मैडिसन ने शानदार शतक बनाया।

आज सुबह भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मार्क स्टोइनिस को शून्य पर आउट कर भारत को मनचाही शुरूआत भी दी, लेकिन इसके बाद कर्टिस पैटरसन और निक मैडिसन ने जम कर बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए पारी की लड़खड़ा गई लेकिन इसके बावजूद टीम ने 322 रन निर्धारित 50 ओवरों में बना लिये।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम 150 के भीतर चोटी के चार बल्लेबाजों को गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद कप्तान मनीष पांडे ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 301 के स्कोर पर भारतीय टीम ने मनीष पांडे को खो दिया। पांडे 110 रनों की पारी खेलने के बाद वॉरेल की गेंद पर आउट हुए।

अंतिम ओवर में भारत ए को जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी। भारत के लिए संजू सैमसन विकेट पर मौजूदा थे और भारत की निश्चित नजर आ रही थी लेकिन केन रिचर्डसन ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन ही बनाने दिए और भारतीय टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Editor's Pick