T20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की रेस में अर्शदीप है आवेश खान से आगे, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

अर्शदीप सिंह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से ही चर्चा में हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

Edited By : Vanson Soral |Aug 09, 2022, 07:51 PM IST

Published On Aug 09, 2022, 07:51 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2022, 07:51 PM IST

BCCI

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने पिछले कुछ मैचों में मिले अवसरों को शानदार तरीके से भुनाते हुए सभी को प्रभावित किया है। हालांकि उन्हें लगता है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप अपने भारतीय साथी आवेश खान से थोड़ा आगे हैं ।

अर्शदीप सिंह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से ही चर्चा में हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। भारतीय टीम ने 8 अगस्त को एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें अर्शदीप सिंह और आवेश खान बतौर तेज गेंदबाज जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सा गेंदबाज T20I वर्ल्ड कप की रेस में सिलेक्टर्स का फेवरेट होने वाला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजय मांजरेकर ने SPORTS18 पर कहा, “T20I वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने को लेकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने साथी आवेश खान की तुलना में थोड़ी बेहतर स्थिति में हैं।”

उन्होंने कहा, “T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट की बिजनेस क्लास में सीट पाने के लिए वास्तव में एक अच्छी रेस चल रही है। आप जानते हैं कि ये लोग बिज़नेस क्लास में यात्रा करते हैं। हम इकॉनमी क्लास में चला करते थे, इसलिए मैं कहता हूँ कि एक दौड़ ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सीट पाने की चल रही है। और यही वह जगह है जहां मुझे लगता है कि अर्शदीप सिंह ने अवेश खान को पीछे छोड़ दिया है।”

मांजरेकर ने आगे कहा, “अर्शदीप सिंह ने निश्चित रूप से आवेश खान पर थोड़ी सी बढ़त ले ली है क्योंकि वह वही कर रहें है जो अब तक आवेश खान करते आए हैं। दोनों ही नई गेंद के साथ शुरुआत करते हैं और फिर डेथ ओवर्स में विकेट निकालते हैं।”

Editor's Pick