• Home
  • News
  • manoj tiwary s love letter celebration for wife sushmita after scoring century went viral

सेंचुरी के बाद छलका मंत्री जी का 'प्यार', मैदान से ही बीवी को कहा, 'आई लव यू'

मनोज तिवारी ने जैसे ही शतक पूरा किया उन्होंने जेब से लेटर निकाला जिस पर उनकी पत्नी और बच्चों के नाम प्यारा सा संदेश लिखा था।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 16, 2022, 02:38 PM IST

Published On Jun 16, 2022, 02:38 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2022, 02:38 PM IST

अलूर: मनोज तिवारी रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। बंगाल के खेल मंत्री ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर की 29वीं सेंचुरी लगाई। मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाया। सेंचुरी बनाने के बाद तिवारी ने जिस अंदाज में सेलिब्रेट किया वह तरीका वायरल हो रहा है।

तिवारी ने अपनी जेब से कागज का एक टुकड़ा निकाला जिस पर कुछ लिखा हुआ था। उन्होंने इस टुकड़े को कैमरे की ओर किया। जब कैमरा जूम किया गया तो उस पर लिखा मेसेज सबके सामने आया। इस पर तिवारी ने अपनी पत्नी और परिवार के लिए प्यारा सा संदेश लिखा था। तिवारी ने लिखा था: ‘आई लव यू, सुष्मिता।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तिवारी का यह क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले उन्होंने झारखंड के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में 73 और 136 रन की पारियां खेली थीं। बंगाल के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मध्यप्रदेश के खिलाफ दूसरे दिन मनोज तिवारी 84 रन पर नाबाद लौटे थे। गुरुवार को वह 102 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के लिए उन्होंने शाहबाज अहमद के साथ छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 183 रन की साझेदारी की। आईपीएल में आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज (116) ने भी सेंचुरी ठोकी। बंगाल ने 54 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इन दोनों ने बांगला की पारी को 341 के स्कोर तक पहुंचाया।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick