टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी ने 'गुरुदक्षिणा' में दी 'कार'

मानसी जोशी विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थी

Edited By : Manoj Shukla |Sep 04, 2017, 03:28 PM IST

Published On Sep 04, 2017, 03:28 PM IST

Last UpdatedSep 04, 2017, 03:28 PM IST

मानसी जोशी © Getty Images
मानसी जोशी © Getty Images

आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार हुई। इस दौरान कई खिलाड़ियों को तोहफे के रूप में कार भी दी गई लेकिन भारत की एक ऐसी खिलाड़ी भी है जिसने अपने कोच को ‘गुरुदक्षिणा’ के तौर पर कार दे दी। ये खिलाड़ी हैं मानसी जोशी। मानसी जोशी ने अपने कोच वीरेंद्र रौतेला को कार तोहफे में देकर हर किसी का दिल जीत लिया। अपने कोच की तारीफ करते हुए मानसी ने कहा, ”उन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया है वो मैं कभी भूल नहीं सकती। मैंने उनकी देखरेख में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था।”

मानसी ने आगे कहा, ”ट्रेनिंग के दौरान वो मुझसे एक भी रुपये नहीं लेते थे। वो मुझे फ्री में सिखाते थे। मुझे पता था कि उन्हें किस तरह की कार पसंद है। पिछले महीने मैं उन्हें शो रूम में ले गई और वहां पर मैंने उन्हें कार खरीदकर दी। ये बेहद अलग एहसास था और मैं काफी भावुक भी हो गई थी। जब मैंने उन्हें ये तोहफा दिया तो उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी।” इस मौके पर वीरेंद्र रौतेला ने कहा, ”जब आपका शिष्य आपको इस तरह का तोहफा देता है तो ये एक बहुत अच्छा एहसास होता है। मानसी और खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है।” ये भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली का ‘रिकॉर्डतोड़’ प्रदर्शन, सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रौतेला ने आगे कहा, ”भले ही मानसी ने विश्व कप में 2 मैच खेले हों लेकिन उन्होंने देहरादून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। मुझे याद है कि विश्व कप से पहले मैंने उन्हें स्कूटी खरीदी थी ताकि वो एकेडमी आ सकें और उन्हें ट्रेनिंग में कोई तकलीफ ना हो। आजकल ऐसे शिष्य कहां मिलते हैं। आज मानसी की वजह से कई लड़कियों में खेल के लिए जागरूकता बढ़ है।” मानसी ने अब तक 7 वनडे मैचों में 29.40 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 25 रन देकर 3 विकेट रहा है।

Editor's Pick