ICC ACU अधिकारियों ने स्पाॅॅॅट फिक्सिंग के कथित आरोपों पर मंसूर से की पूछताछ

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मंसूर अख्तर पर उमर अकमल ने कनाडा ग्लोबल टी20 लीग के दौरान उनसे स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क करने का आरोप लगाया है

Edited By : Press Trust of India |Sep 13, 2019, 11:29 PM IST

Published On Sep 13, 2019, 11:29 PM IST

Last UpdatedSep 13, 2019, 11:29 PM IST

ICC-logo

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने कनाडा ग्लोबल लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिए पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल से संपर्क करने वाले हमवतन पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मंसूर अख्तर से एक घंटे तक पूछताछ की।

पढ़ें: लंदन टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला, टी तक मेहमान टीम 147/4

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टीव रिचर्डसन नेशनल स्टेडियम पर पहुंच गए जहां मंसूर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 41 वनडे खेल चुके मंसूर पर उमर अकमल ने कनाडा ग्लोबल टी20 लीग के दौरान उनसे स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क करने का आरोप लगाया है।

एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे मंसूर ने इन आरोपों का खंडन किया है।

पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया धर्मशाला पहुंची

मंसूर अख्तर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं और उन्होंने 1980 से 1990 के बीच पाकिस्तान के लिए खेले।

Editor's Pick