This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट कोहली, सुरेश रैना समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने मोमबत्ती और दीपक जलाकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाई
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नौ बजे, नौ मिनट, दीपक जलाओ' अभियान में एकजुटता दिखाई।
Written by India.com Staff
Last Published on - April 6, 2020 9:37 AM IST

भारत के खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर रविवार को दीपक और मोमबत्ती जलाकर तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ देश की लड़ाई में एकजुटता दिखाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश का सामूहिक जज्बा दिखाते हुए वे रविवार को रात नौ बजे घरों की लाइटें बंद कर दें और इसकी जगह नौ मिनट तक मोमबत्ती, दीपक या रोशनी करने वाली कोई और चीज जलाएं।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri), दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम, धाविका हिमा दास, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, रियो ओलंपिक की पदक विजेता पीवी सिंधू, लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना और कई अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए इस घातक बीमारी के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
My family & I thank the selfless #SanitationWarriors cleaning our surroundings & hospitals, disinfecting affected areas & thus keeping the virus at bay. Let’s also reignite our pledge to take care of our elders, the most vulnerable – by ensuring their physical & mental wellness. pic.twitter.com/tTheS9oO4I
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 5, 2020
तेंदुलकर ने निस्वार्थ सेवा के लिए सफाईकर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें सभी के हाथों में मोमबत्ती थी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा परिवार और मैं निस्वार्थ भाव से हमारे आसपास के इलाकों और अस्पतालों में साफ-सफाई करके प्रभावित इलाकों को संक्रमण मुक्त करने और वायरस को निष्प्रभावी करने के लिए सफाईकर्मियों को धन्यवाद देते हैं।’’
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी और पत्नी अनुष्का शर्मा की दीपक जलाते हुए फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘‘एक साथ की गयी प्रार्थना से फर्क पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रार्थना, एकजुट रहिए। ’’
A prayer in unity does make a difference. Pray for every being and stand together https://t.co/EcmiX7EcoA
— Virat Kohli (@imVkohli) April 5, 2020
उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने भगवान से प्रार्थना की कि उन लोगों का पीड़ा खत्म कीजिये जो अपने परिवार के बिना ही जान गंवा रहे हैं, उन जरूरतमंदों के लिये प्रार्थना की जिनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है, उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जो दिन रात सेवा में लगे हैं और अन्य लोगों का जीवन बचा रहे हैं, उन लोगों के लिए जो अपने भविष्य और नौकरी को लेकर अनिश्चित हैं।’’
कोहली ने लिखा, ‘‘इसलिए आज रात मैंने हर किसी के लिए अतिरिक्त प्रार्थना की और पूरे भारत के साथ दीपक जलाए और हम सभी ने एक दूसरे के लिये प्रार्थना की। प्रार्थना कभी भी बेकार नहीं जातीं।’’
I’ve paid my humble tribute to the Health Warriors. We are all in this together as #TeamIndia. I salute the selfless Heroes – police, security forces, state governments.
Thank you, @narendramodi Ji for unifying India #9baje9mintues #IndiaFightsCorona #9बजे9मिनट pic.twitter.com/r9MkBhR1uN
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 5, 2020
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं पुलिस, सुरक्षा बल और राज्य सरकार के नायकों को सलाम करता हूं। हम इस समय टीम की तरह एकजुट हैं।’’
In solidarity toward #IndiaFightsCoronavirus #9MinutesForIndia. pic.twitter.com/y2OIFiGWTH
— Mary Kom (@MangteC) April 5, 2020
मेरीकोम ने भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें और उनके परिवार को नौ मिनट तक मोबाइल में फ्लैश लाइट जलाते हुए देखा जा सकता है। सिंधू ने भी दीपक के साथ तस्वीर साझा की।
#letstogetherfightcovid19#9pm9mi pic.twitter.com/oCvFSWLN83
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) April 5, 2020
सुशील ने लिखा, ‘‘चारों तरफ उजाला होने दो… एक साथ हम इस अंधकार से बाहर आ जाएंगे।’’
In solidarity with my nation #IndiaFightsCoronavirus #WeStandTogether @PMOIndia @narendramodi @KirenRijiju pic.twitter.com/eiqvysqay3
— Hima MON JAI (@HimaDas8) April 5, 2020
हिमा ने भी वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने हाथ में दीपक पकड़ा हुआ है। असम की इस धाविका ने वीडियो में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। एक देश के रूप में हम कोरोना वायरस को हराएंगे और नया देश बनाएंगे जो स्वस्थ और प्रसन्न होगा।’’
In solidarity with each and every single person who is playing their part. We are all in this together and shall overcome this soon.
Om Shantih Shantih Shantih#9बजे9मिनट pic.twitter.com/Q32a1cZRpa
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 5, 2020
सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘अपना योगदान दे रहे प्रत्येक व्यक्ति के साथ एकजुटता दिखाते हुए। इस लड़ाई में हम सब साथ हैं और जल्द इससे उबर जाएंगे। ओम शांति, शांति, शांति।’’
9 o clock 9 minutes!! #diyajalao pic.twitter.com/Ny4L2ncImx
— lets stay indoors India 🇮🇳 (@ashwinravi99) April 5, 2020
अश्विन ने अपने पड़ोस का वीडियो डालते हुए ट्वीट किया, ‘‘नौ बजे, नौ मिनट, दीपक जलाओ। लेकिन मैं हैरान हूं कि लोग पटाखे कहां से ले आए।’’
#9बजे9मिनट, let’s stand is solidarity & beat this terrible time the whole world is going through. We can do it India! #COVID2019 #9baje9mintues @PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/gyVOGWG2cw
— Suresh Raina (@ImRaina) April 5, 2020
रैना ने लिखा, ‘‘एकजुट हो जाएं और इस मुश्किल समय से पार पाएं जिसका सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। भारत हम ऐसा कर सकते हैं।’’
साक्षी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के नाम एक दीपक। नौ बजे नौ मिनट। नरेंद्र मोदी। किरेन रीजीजू।’’
हाल में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाली साइना ने लिखा, ‘‘मुझे अपने देश पर बेहद गर्व है। हम कोरोना वायरस से कड़ी जंग लड़ रहे हैं और मुझे यकीन है कि हम विजेता बनकर उभरेंगे।’’
It was so good untill ppl started bursting crackers #IndiaVsCorona
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 5, 2020
इरफान पठान ने लिखा, ‘‘लोगों ने जब तक पटाखे फोड़ना शुरू नहीं किया तब तक चीजें कितनी अच्छी थीं। भारत बनाम कारोना।’’
