×

06 चौके, 07 छक्के...मार्को जानसेन ने वह कर दिखाया, जो दिग्गज नहीं कर सके, भारत में रचा इतिहास

मार्को जानसेन ने 93 रन की विस्फोटक पारी खेली. 91 बॉल की इस पारी में उन्होंने छह चौके और सात छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 5:27 PM IST

Marco Jansen Creates History: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया. नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए मार्को जानसेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने सेनुरन मुथुस्वामी के साथ ना सिर्फ बड़ी पार्टनरशिप की, बल्कि अपनी पारी से 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

मार्को जानसेन सात रन से शतक से चूक गए. उन्होंने 93 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और सात छक्के लगाए.

टूट गया विवियन रिचर्ड्स का 51 साल पुराना रिकॉर्ड

मार्को जानसेन ने भारत में मेहमान बल्लेबाज की तरफ से एक इनिंग में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विव रिचर्ड्स और मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा डाला. वेस्ट इंडीज के इस महान क्रिकेटर ने 1974 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ छह छक्के मारे थे, जबकि मैथ्यू हेडन ने 2001 में भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था.

जानसेन ने एंडी ब्लिगनॉट का रिकॉर्ड भी तोड़ा

मार्को जानसेन ने अपनी पारी में सात छक्के मारे. टेस्ट क्रिकेट क इतिहास में नौवें या उससे नीचे के नंबर के बैट्समैन की तरफ से एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. यह रिकॉर्ड पहले जिम्बाब्वे के स्टार एंडी ब्लिगनॉट के नाम था, जिन्होंने केपटाउन में 2005 में छह छक्के लगाए थे.

डिविलियर्स- डि कॉक के क्लब में हुए शामिल

जानसेन साउथ अफ्रीका के लिए के लिए एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रुप से टॉप पर पहुंच गए हैं. एबी डिविलियर्स और डि कॉक के नाम भी सात- सात छक्के लगाने का रिकॉर्ड था. डिविलियर्स ने साल 2009 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के लगाए थे, वहीं डि कॉक ने साल 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोस आइलेट में सात छक्के लगाए थे

TRENDING NOW

शाहिद अफरीदी की बराबरी की

जानसेन के सात छक्के भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा हैं, शाहिद अफरीदी ने 2006 में लाहौर में अपनी 103(80) रन की पारी के दौरान इतने ही छक्के लगाए थे. जानसेन टेस्ट में नंबर 9 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए नर्वस नाइंटीज़ में आउट होने वाले 11वें प्लेयर हैं. साउथ अफ्रीका के लिए यह पहला और इंडिया के खिलाफ दूसरा है, इससे पहले भारत के खिलाफ 2013 में मोहाली में मिचेल स्टार्क 99 रन पर आउट हुए थे.