MI vs KKR: मार्को के बाद डुआन यानसन का हुआ डेब्यू, जुड़वा भाईयों की जोड़ी ने रचा इतिहास

डुआन और मार्को का चेहरा काफी मिलता-जुलता हैं क्योंकि दोनों जुड़वा हैं. यही नहीं, दोनों भाईयों का IPL में डेब्यू भी मुंबई इंडियंस की ओर से हुआ है.

Edited By : Vanson Soral |Apr 16, 2023, 04:34 PM IST

Published On Apr 16, 2023, 04:34 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2023, 04:34 PM IST

MI

IPLT20.COM

वानखेड़े स्टेडिय में मेजबान मुंबई इंडियंस की टीम आज IPL 2023 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना कर रही है. मुंबई इंडियंस के लिए आज का मुकाबला बेहद खास है. मुंबई की ओर से आज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने न केवल डेब्यू किया बल्कि गेंदबाजी का भी आगाज किया. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में मुंबई ने गेंदबाज डुआन यानसन को भी मौका दिया. इस तरह उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

दरअसल, डुआन यानसन के जुड़वा भाई मार्को यानसन भी IPL का हिस्सा हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. इसके साथ ही यानसन ब्रदर्स IPL में खेलने वाली 10वीं भाईयों की जोड़ी बन गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलचस्प बात ये है कि डुआन और मार्को का चेहरा काफी मिलता-जुलता हैं क्योंकि दोनों जुड़वा हैं. यही नहीं, दोनों भाईयों का IPL में डेब्यू भी मुंबई इंडियंस की ओर से हुआ है.

मुंबई इंडियंस ने डुआन यानसन को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. वहीं, मार्को को भी 2021 के ऑक्शन में मुंबई ने खरीदा था. उन्हें MI की ओर से RCB के खिलाफ IPL मे डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि इसके बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर 2022 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया.

IPL में खेलने वाली भाईयों की जोड़ी

  • इरफान पठान, यूसुफ पठान
  • शॉन मार्श, मिशेल मार्श
  • माइकल हसी, डेविड हसी
  • एल्बी मोर्केल, मोर्ने मोर्केल
  • ब्रेंडन मैकुलम, नाथन मैकुलम
  • ड्वेन ब्रावो, डैरेन ब्रावो
  • सिद्धार्थ कौल, उदय कौल
  • हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या
  • सैम करन, टॉम करन
  • मार्को यानसन, डुआन यानसन

बता दें, यानसन ब्रदर्स IPL खेलने वाली पहली जुड़वां भाईयों की जोड़ी हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती.

कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, डेविड वीसा, वैभव अरोड़ा.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ.

मुंबई के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, विष्णु विनोद, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह.

Editor's Pick