भारत के खिलाफ टेस्‍ट से पहले इस ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ने ठोका दोहरा शतक

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 28, 2018, 06:40 PM IST

Published On Oct 28, 2018, 06:40 PM IST

Last UpdatedOct 28, 2018, 06:40 PM IST

Marcus Harris has made a strong start to the domestic season

Marcus Harris has made a strong start to the domestic season. © Twitter

भारत की टीम को 21 नवंबर से टी-20 सीरीज के साथ ऑस्‍ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करनी है। दोनों टीमों के बीच छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत होगी। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों को ही इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

ऑस्‍ट्रेलिया के युवा मार्कस हैरिस ने भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले चार दिवसीय शेफील्‍ड शील्‍ड टूर्नामेंट में 250 रन की नाबाद पारी खेल सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मेलबर्न में खेले गए मैच में हैरिस के दोहरे शतक की मदद से विक्‍टोरिया की टीम ने 445/9 पर पारी घोषित की। न्‍यू साउथ वेल्‍स की टीम को इस मैच में पारी और 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हैरिस को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस शानदार पारी के बाद आवाज उठने लगी हैं कि हैरिस को ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम में जगह दी जाए। विक्‍टोरिया के कप्‍तान पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ने कहा, “दो साल पहले वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया से विक्‍टोरिया की टीम में शामिल होने के बाद से ही वो लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहा है। ये शर्म की बात है कि उसके नाम इस तरह चर्चा में आने में काफी वक्‍त लगा। उसे बहुत पहले मौके दिए जाने चाहिए थे।”

वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया टीम का कोच रहते हुए जस्टिन लैंगर ने हैरिस को औसत दर्जे का बल्‍लेबाज करार दिया था। लैंगर इस वक्‍त राष्‍ट्रीय टीम के कोच हैं। विक्‍टोरिया की टीम में आने के बाद से वो शेफील्‍ड शील्‍ड में 1,790 रन बना चुके हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम कुल आठ शतक हैं। मार्कस हैरिस ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए  माना जा रहा है कि जल्‍द ही उन्‍हें राष्‍ट्रीय टीम में भी जगह दी जा सकती है।

Editor's Pick