- Home
- News
- Marcus Stoinis: Australia must work on their playing style if they want to defend World Cup title
'विश्व कप खिताब बचाने के लिए आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलना होगा'
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विश्व कप 2015 का खिताब अपने नाम किया था।
Published On Oct 28, 2018, 03:23 PM IST
Last UpdatedOct 28, 2018, 03:23 PM IST
Marcus Stoinis (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाडी मार्कस स्टोइनिस को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम में जगह दी गई है। विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए टीम की कप्तानी अब टिम पेन की जगह एरोन फिंच को सौंपी गई है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान मार्कस स्टोइन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगर विश्व कप का खिताब अपने पास बनाए रखना है तो उसे अपने खेलने के तरीके पर काम करने की जरूरत है।”
विश्व कप 2015 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था, लेकिन स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त पहले की तरह मजबूत नजर नहीं आती है। मार्कस स्टोइनिस ने कहा, “हमारे लिए टीम में सही बैलेंस बनाए रखना बेहद जरूरी है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के दौरान अग्रेसिव अप्रोच इंग्लैंड दौरे के दौरान नजर नहीं आई। ये एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम बात करते रहे हैं और हम इसे अमल में लाना चाहते हैं।”
मार्कस स्टोइनिस ने कहा, “हमने पिछले कुछ समय में कोशिश करने के दौरान बल्लेबाजी क्रम को धराशाही होते भी देखा है। हमें इस बैलेंस को बनाने की जरूरत है। अगर हमें अगले साल विश्व कप जीतना है तो हमें अपने ब्रांड ऑफ क्रिकेट को अपनाना होगा। हमें अभी से इसपर काम करना होगा।”
स्टोइनिस ने कहा कि यूएई में टी-20 सीरीज में नहीं लिए जाने से मैं काफी आहत हुआ था। उम्मीद है कि वनडे में लगातार रन बनाकर मैं विश्व कप की टीम में अपनी जगह पक्की कर पाउंगा। स्टोइनिस की वनडे में 45.85 की औसत है जबकि वो 101 की स्ट्राइकरेट से रन बनाते हैं। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने पांच वनडे में महज 76 रन बनाए थे।