ससेक्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत में मार्कस स्टोइनिस का शतक
ऑस्ट्रेलिया ने अपने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर पहले अभ्यास मैच में काउंटी टीम ससेक्स को हराया।
Published On Jun 08, 2018, 02:10 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2018, 02:10 PM IST
Marcus Stoinis scored-110-tot-take-Australia-to-277-Getty
दक्षिण अफ्रीका में बॉल टैंपरिंग स्कैंडल के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान पर उतरने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत से शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने गई है जहां उसने पहले प्रैक्टिस मैच में ससेक्स को 57 रन से हरा दिया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/fifa-world-cup-prize-money-is-much-higher-than-ipl-prize-money-718910″][/link-to-post]
ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत के नायक रहे ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस। स्टोइनिस ने 112 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। ससेक्स ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 277 रन बनाए। विस्फोटक ओपनर एरोन फिंच ने 78 रन की पारी खेली।
जवाब में ससेक्स की टीम 42.3 ओवर में 220 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से फिलिप साल्ट ने सबसे अधिक 62 रन का योगदान दिया। एलजे इवांस ने 57 रन बनाए जबकि एचजेड फिंच ने 45 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 13 जून को द ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को मिडिलसेक्स के खिलाफ लॉडर्स में एक और अभ्यास मैच खेलेगी।
आर्चर ने लिए 3 विकेट
ससेक्स की ओर से खेल रहे वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले ओपनर फिंच को चलता किया। ऑस्ट्रेलिया के शतकवीर स्टोइनिस को भी आर्चर ने अपना शिकार बनाया। एगर को 21 रन के निजी योग पर रनआउट के अलवा उन्होंने रिचडर्सन को पवेलियन की राह दिखाई।