- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marcus Stoinis is better all rounder than Hardik Pandya, says Matthew Hayden
मैथ्यू हेडन बोले, हार्दिक पांड्या से बेहतर ऑलराउंडर हैं मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत में दो टी20 और पांच वनडे मुकाबले खेलने हैं।
Published On Feb 19, 2019, 09:06 PM IST
Last UpdatedFeb 19, 2019, 09:06 PM IST
Hardik Pandya, Marcus Stoinis @ Designed Photo
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबात मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) भारत के होनहार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से बेहतर खिलाड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को भी लगता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) दोनों देशों के बीच आगामी वनडे और टी20 सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को मुश्किल में डाल सकते है।
पढ़ें: क्रिस गेल की चुनौती पर आदिल राशिद का जवाब, ‘इंसान ही हैं, गलती कर आउट होंगे’
उन्होंने हालांकि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा का यह गेंदबाज बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को कड़ी टक्कर देगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर दो टी20 और पांच वनडे मैच खेलेगी। जिसका आगाज 24 फरवरी को विशाखापत्तनम में टी20 मैच से होगा।
पढ़ें: पहले 10 ओवर में विकेट ना गंवाएं बांग्लादेशी खिलाड़ी: तमीम इकबाल
हेडन ने दोनों देशों के तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की तुलना करते हुए कहा, ‘‘स्टोइनिस विश्व स्तरीय ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे है। वो दुर्भाग्यशाली है कि उन्हें ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वो एक स्तरीय खिलाड़ी, हालांकि हार्दिक भी अच्छे खिलाड़ी है।’’
स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्री पैनल के सदस्य हेडन ने कहा, ‘‘ स्टोइनिस ने अपने खेल के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है जिससे वो अपने देश के लिए मैच जीत रहे है। हार्दिक के पास भी यही जिम्मेदारी है लेकिन मुझे लगता है कि स्टोइनिस बेहतर खिलाड़ी है।’’
(एजेंसी)