- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marcus Stoinis is hopeful to resume bowling after suffering an ankle injury
मैं पर्थ टेस्ट से पहले गेंदबाजी के लिए भी फिट हो जाउंगा: मार्कस स्टोइनिस
टीम इंडिया को अब 14 दिसंबर से पर्थ में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलना है।
Published On Dec 11, 2018, 06:50 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2018, 06:50 PM IST
Marcus Stoinis (File Photo) @ Getty Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाना है। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का नाम इस सीरीज के लिए स्क्वाड में है। हालांकि घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके कारण एडिलेड टेस्ट में भी उन्हें जगह नहीं दी गई थी। स्टोइनिस को उम्मीद है कि वो जल्द ही एक बार फिर गेंदबाजी शुरू कर देंगे।
पढ़ें: – कोहली की नंबर एक टेस्ट रैंकिंग पर खतरा
मार्कस स्टोइनिस ने कहा, “ये काफी दर्द भरा था। मैंने टखने का स्कैन कराया। अंदर काफी फटा हुआ था। अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने काफी तेजी से चोट से रिकवर किया। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी मुश्किल होगी। ये चोट मेरे शरीर के सीधे भाग की तरफ है। ऐसे में फ्रंट फुट में कोई समस्या नहीं होगी। मैं आश्वस्त हूं कि गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से ठीक रहूंगा।”
पढ़ें: – बहुत सारे कप्तानों के साथ खेला, कुंबले जैसा कोई नहीं
मार्कस स्टोइनिस ने साल 2015 से अबतक अपने करियर में 21 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने अबतक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। अपने फर्स्ट क्लास करियर में स्टोइनिस की औसत 53 मैचों में 33.61 की रही है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने स्टोइनिस को पर्थ टेस्ट में टीम में शामिल किए जाने की वकालत की है। उन्होंने इस बाबत ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर पर्थ टेस्ट में स्टोइनिस को मौका नहीं दिया गया तो मेरे लिए ये काफी निराशाजनक होगा।