एशेज से पहले मार्कस ट्रेस्कोथिक को ECB ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
एक अगस्त से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज शुरू हो रही है।
Published On Jul 24, 2019, 09:44 AM IST
Last UpdatedJul 24, 2019, 09:44 AM IST
Marcus Trescothick (File Photo) @ AFP
इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम में अहम जिम्मेदारी उठाने जा रहे हैं। पहले दो एशेज मैचों के लिए ट्रेस्कोथिक को कोचिंग स्टाफ के रूप में जगह दी गई है। ट्रेस्कोथिक ने कुछ महीने पहले ही क्रिकेट से संन्यास लिया है।
पढ़ें:- PCB चीफ अहसान मनी को आईसीसी में मिली अहम जिम्मेदारी
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज रहे जोनाथन ट्रॉट भी एशेज से पहले इंग्लिश टीम के सहयोगी स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे। ट्रॉट ने वर्ष 2015 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। ट्रेस्कोथिक टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान मौजूद रहेंगे। साथ ही वो खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए टीम होटल भी शेयर करेंगे।
पढ़ें:- जेम्स एंडरसन आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट से बाहर
ट्रेस्कोथिक ने अपने करियर के दौरान 76 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 43.79 की औसत से 5,825 रन बनाए। इसी तरह उन्होंने वनडे में 123 मैचों में 37.37 की औसत से 4,335 रन बनाए। साल 2000 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले ट्रेस्कोथिक ने 2006 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में वो 2019 तक लगातार खेलते रहे।
सोमरसेट काउंटी टीम के लिए खेलत हुए उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास शतक जड़े। इस दौरान उन्होंने 7,374 रन बनाए। वो सोमरसेट की तरफ से काउंटी क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।