इंग्लिश दिग्गज ने संन्यास को लेकर लिया अहम फैसला
मार्कस ट्रेसकोथिक ने अपने करियर में 76 टेस्ट और 123 वनडे मैच खेले हैं।
Edited By : Press Trust of India |Jun 27, 2019, 09:21 PM IST
Published On Jun 27, 2019, 09:21 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2019, 09:21 PM IST
marcus trescothick (File Photo) @ AFP
इस 43 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने 76 टेस्ट और 123 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने समरसेट की तरफ से 1993 में पदार्पण किया और प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 26,234 रन बनाये हैं।
पढ़ें:- IND-ENG मैच में पाक की हालत पर नासिर हुसैन ने ली चुटकी, पूछा मजेदार सवाल
समरसेट की वेबसाइट के अनुसार ट्रेस्कोथिक ने कहा, ‘‘ये 27 साल अविश्वसनीय रहे और मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया। लेकिन हर चीज का अंत होता है। मैंने क्लब और अपने परिजनों के साथ भविष्य को लेकर चर्चा की और हमें लगता है कि यह घोषणा करने के लिये ये सबसे उपयुक्त समय है।’’
Next Article
इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने गुरुवार को इस सत्र के आखिर में संन्यास लेने की घोषणा की जिससे उनका समरसेट काउंटी की तरफ से 27 सत्र तक चले करियर का भी समापन हो जाएगा।
पढ़ें:- विंडीज के दिग्गज बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती