NZ VS PAK: मार्क चैपमेन के शतक से न्यूजीलैंड की जीत, पाकिस्तान ने 22 रन के अंदर गंवाए आखिरी सात विकेट

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 345 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम 271 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 29, 2025, 12:14 PM IST

Published On Mar 29, 2025, 12:14 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2025, 12:14 PM IST

NZ VS PAK 1st ODI

(Image credit- Blackcaps X)

NZ VS PAK 1st ODI: मार्क चैपमेन के शतक और डेब्यू मैच खेल रहे मोहम्मद अब्बास से तूफानी अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. शनिवार को खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया. 345 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने आखिरी सात विकेट 22 रन के अंदर गंवा दिए.

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. सीरीज का दूसरा मैच दो अप्रैल को खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 रन (12.3 ओवर) के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए, मगर इसके बाद मार्क चैपमेन और डेरेल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला.

मार्क चैपमेन ने जड़ा शतक

मार्क चैपमेन और डेरेल मिचेल ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों के बीच 199 रन की साझेदारी हुई. मार्क चैपमेन ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा और 132 रन की पारी खेली. उन्होंने 111 गेंद की इस पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाए. डेरेल मिचेल ने भी अर्धशतक जड़ा और 76 रन की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.

डेब्यू मैच में मोहम्मद अब्बास ने बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करते हुए 21 साल के मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे. उन्होंने वनडे में डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या को पीछे छोड़ दिया. मोहम्मद अब्बास ने अपना अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया, क्रुणाल पांड्या के नाम 26 गेंद में वनडे डेब्यू में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने तीन विकेट लिए. आकिफ जावेद और हारिस रउफ को दो-दो सफलता मिली.

बाबर आजम और सलमान आगा ने जड़ा अर्धशतक

345 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की. अब्दुल्ला शफीक (36) और उस्मान खान (39) के बीच 83 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (30) ने 76 रन जोड़े. बाबर आजम ने 36वां वनडे अर्धशतक जड़ा. बाबर ने सलमान आगा के साथ 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा. बाबर आजम 78 रन की पारी खेलकर आउट हुए. सलमान आगा ने भी अर्धशतक लगाया और 58 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान की टीम ने 22 रन के अंदर गंवाए सात विकेट

पाकिस्तान की टीम ने एक समय 38 ओवर में तीन विकेट पर 246 रन बनाए थे. पाकिस्तान को अगले 12 ओवर में 99 रन बनाने थे और उसके सात विकेट शेष थे, मगर टीम इसके बाद ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. तैयब ताहिर (01) रन आउट हुए, वहीं इरफान खान और नसीम शाह खाता भी नहीं खोल सके. नाथन स्मिथ और जैकब डफी की धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर ढेर हो गई. आखिरी 22 रन के अंदर पाकिस्तान ने सात विकेट गंवा दिए. नाथन स्मिथ ने चार विकेट चटकाए, वहीं जैकब डफी को दो सफलता मिली.

Editor's Pick