- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mark Chapman included in NewZealand ODI Squad for Pakistan Series
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बदलाव, मार्क चैपमैन को मिली जगह
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच खेला गया टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था.
Published On Apr 25, 2023, 06:33 PM IST
Last UpdatedApr 25, 2023, 06:33 PM IST
Mark Chapman (Photo-Blackcaps Twitter page)
बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन को पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि 2-2 से समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान चैपमैन का प्रदर्शन बहुत अच्छा था।
स्टीड ने कहा, मार्क ने जिस तरह से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खेला वह किसी भी तरह से कम नहीं है। पांचवें और निर्णायक मैच में उनकी मैच जिताने वाली पारी विशेष रूप से खास थी और हम इस तरह के मजबूत फॉर्म में उन्हें पाकर खुश हैं. चैपमैन ने पांच टी20 मैचों में कुल 290 रन बनाए जो इस सीरीज में सबसे अधिक है.
मार्क चैपमेन ने पांचवें टी-20 मैच में जड़ा था शतक:
मार्क चैपमेन ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी और पांचवें टी-20 मैच में टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा था. उन्होंने 57 गेंद में 104 रन (11 चौका, चार छक्का) की पारी खेली थी, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड से पांचवें टी-20 मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया. मार्क चैपमेन को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था.
चैपमैन, टॉम ब्लंडेल और हेनरी निकोल्स के साथ न्यूजीलैंड में अब 16 खिलाड़ी हो जाएंगे, जबकि टी20 टीम के सदस्य डेन क्लीवर वापस न्यूजीलैंड लौट रहे हैं.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां वनडे मैच क्रमश: 29 अप्रैल, तीन मई, पांच मई और सात मई को खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से शुरू होंगे.
पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड वनडे टीम:
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्न, डेरिल मिशेल, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
इनपुट- आईएएनएस