Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 6, 2025 4:37 PM IST

NZ VS WI 2nd T20I: मार्क चैपमेन की विस्फोटक बल्लेबाजी (28 बॉल में 78 रन) के बाद मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी की घातक गेंदबाजी के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हारते- हारते बची. रोवमेन पॉवेल (16 बॉल में 45 रन) और मैथ्यू फोर्ड (13 बॉल में 29 रन*) ने न्यूजीलैंड से मैच को लगभग छीन लिया था, मगर काइले जेमिंसन ने आखिरी ओवर में धैर्य नहीं खोया और टीम को तीन रन से रोमांंचक जीत दिलाई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी. 28 बॉल में 78 रन (छह चौके, सात छक्के) की पारी खेलने वाले मार्क चैपमेन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
208 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने पहले ही ओवर में ब्रैंडन किंग (00) का विकेट गंवा दिया, हालांकि इसके बाद अलिक अथांनजे (33) और शाईं होप (24) ने पारी को संभाला, मगर इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के आगे सरेंडर कर दिया. ऑग्स्टे (07), जेसन होल्डर (16) और रोस्टन चेज (06) ने भी निराश किया. 93 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, इसके बाद रोवमेन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
रोवमेन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाया. रोमारियो शेफर्ड ने 16 बॉल में 34 रन की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 24 बॉल में 62 रन की साझेदारी हुई. शेफर्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू फोर्ड ने भी आक्रामक तेवर दिखाए. पॉवेल- शेफर्ड की जोड़ी ने वेस्टइंडीज को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया, मगर आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज जीत से तीन रन दूर रह गई.
आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 16 रन बनाने थे, काइले जेमिंसन के पहली बॉल पर फोर्ड ने चौका लगाया, वहीं अगली बॉल पर कोई रन नहीं बना. ओवर की तीसरी बॉल जो नो बॉल थी, उस पर फोर्ड ने चौका जड़ा. अगली बॉल पर फोर्ड ने एक रन बनाए. अब आखिरी तीन बॉल में वेस्टइंडीज को छह रन बनाने थे, चौथी बॉल पर रोवमेन पॉवेल आउट हो गए. पांचवीं बॉल पर सिंगल आया, वहीं आखिरी बॉल पर भी एक रन बने और न्यूजीलैंड ने तीन रन से मुकाबले को जीत लिया.
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टिम रॉबिन्सन के 25 बॉल में 39 रन, डेरेल मिचेल के 14 गेंद में 28 रन और मार्क चैपमेन के 28 गेंद में 78 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए.
87/2 – वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
86/1 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2023
84/1 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
80/0 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
78/0 – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, गुवाहाटी, 2022
208/6 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2019
204/8 – वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
202/8 – स्लोवेनिया बनाम सर्बिया, बेलग्रेड, 2025
200/6 – इंग्लैंड बनाम भारत, डरबन, 2007
200/6 – ग्वेर्नसे बनाम बेल्जियम, वाटरलू, 2024
220/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
205/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बैसेटेरे, 2025
204/8 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, लाहौर, 2021
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, सिलहट, 2024
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
149 – निकोलस पूरन
137 – रोवमैन पॉवेल
136 – एविन लुईस
124 – क्रिस गेल
99 – कीरोन पोलार्ड
रोवमैन पॉवेल के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 137 छक्के चौथे या उससे निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे ज़्यादा छक्के हैं, इसके बाद डेविड मिलर के 126 छक्के हैं.
वेस्टइंडीज़ की तरफ से 18 छक्के लगाए गए जो टी20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा छक्के हैं. इसके साथ ही 2023 में सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ भी इतने ही छक्के लगाए गए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
