- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mark Taylor feels ball-tampering review report will bring a positive change
बॉल टेंपरिंग पर बनी रिव्यू रिपोर्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में लाएगी सुधार: मार्क टेलर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बॉल टेंपरिंग पर बनी दो रिव्यू रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी।
Published On Oct 28, 2018, 05:46 PM IST
Last UpdatedOct 28, 2018, 05:46 PM IST
Mark Taylor © Getty Images
साउथ अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग विवाद सामने आया तो क्रिकेट जगत में खलबली मच गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगाया तो बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट को भी नौ महीने का बैन झेलना पड़ा। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा दो कमेटी बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी।
दो रिव्यू रिपोर्ट में से एक राष्ट्रीय टीम के ऑन फील्ड व्यवहार और दूसरी रिपोर्ट गवर्निंग बॉडी पर आधारित है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने चैनल-9 से बातचीत के दौरान कहा कि मैं इन रिपोर्ट्स को देख चुका हूं। ये रिपोर्ट काफी मजबूत है। रिपोर्ट में कुल 41 सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें मैंने पढ़ा है। सब कुछ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूद है। मार्क टेलर का मानना है कि रिव्यू रिपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
मार्क टेलर ने कहा, “बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट को लेकर लोगों के मन में काफी नकारात्मक बाते आई थी। हमारे पास मौका है कि हम इसे पूरी तरह से क्रिकेट से दूर कर दें। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इसमें कई सुझाव दिए गए हैं, जिससे क्रिकेट में सुधार आ सकता है।”
बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट कैमरे में बॉल को सेंडपेपर से खराब करते हुए कैद हुए थे। जिसके बाद स्टीवन स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी।।