- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mark Taylor-Steve-Smith-Will-Captain-Australia-Again
टेलर ने स्टीव स्मिथ को फिर ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाए जाने की वकालत की
मौजूदा एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के बल्ले से 600 से अधिक रन निकले चुके हैं
Published On Sep 12, 2019, 11:26 AM IST
Last UpdatedSep 12, 2019, 11:26 AM IST
Steve Smith @Getty Image (file Photo)
पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ को फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने का समर्थन किया है।
पढ़ें: CPL 2019 : बारबाडोस की जीत में बाउचर, चार्ल्स और लामिछाने चमके
30 साल के स्मिथ को केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ के प्रयास के कारण 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें किसी भी कप्तानी की भूमिका के लिए एक साल के लिए निलंबित किया गया।
वहीं विकेटकीपर टिम पेन ने टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के एशेज बरकरार रखने के बाद उनकी काफी प्रशंसा भी हुई, लेकिन वह दिसंबर में 35 साल के हो जाएंगे।
उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है लेकिन दोनों ने इंग्लैंड में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड गेंदबाज हैं और गेंदबाजों को आम तौर पर कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती।
पढ़ें: डीएन चौधरी ने MCA चुनाव कराने की पेशकश ठुकराई
स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के प्रतिबंध निर्धारण में टेलर की भूमिका भी रही थी। उन्होंने कहा कि स्मिथ कप्तानी संभालने के लिए पहली पसंद हैं।
टेलर ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में लिखा, ‘मुझे भरोसा है कि स्मिथ फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे।’
उन्होंने लिखा, ‘मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस बोर्ड में था जिसने केपटाउन की घटना बाद स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के लिए सजा निर्धारित की थी। इसमें कोई शक नहीं कि इतने कठिन सबक के बाद वह अगली बार बेहतर कप्तान बनेंगे।’