×

मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज टीम के सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर उठाये सवाल

मार्लोन सैमुअल्स और दिनेश रामदीन की सीनियर के रूप में भूमिका पर सवाल उठाया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 21, 2015 1:32 PM IST

मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज के सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर संदेह जताया है © AFP
मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज टीम के सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर संदेह जताया है © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन की आलोचना करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज टीम के सीनियर खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। मार्क ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी होने के नाते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाबार्ट टेस्ट मैच में सैमुअल्स और रामदीन ने हालात को समझने में जिस तरह की अनुभवहीनता दिखाई है, उससे ही कैरेबियाई क्रिकेट मुश्किल में है। मार्क वॉ ने कहा कि सैमुएल्स और रामदीन कैरेबियाई टीम के लिए समस्या हैं। दोनों ने जिस तरह से पहले टेस्ट में अपनी भूमिका को अंजाम दिया है, वह संदेह उत्पन्न करता है। अगर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ तो फिर इस टीम का दूसरे और तीसरे टेस्ट में भी वही हश्र होगा जो होबार्ट में हुआ था। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

आस्ट्रेलिया के लिए 128 टेस्ट मैचों में 20 शतकों के साथ 8029 रन बनाने वाले मार्क वॉ ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों ने कप्तान जेसन होल्डर का साथ छोड़ दिया है। आज यह स्थिति है कि होल्डर के साथ कोई खड़ा नहीं है। ALSO READ: इंडियन सुपर लीग की नई चैंपियन बनी धोनी की चेन्नयन एफ सी

TRENDING NOW

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को करारी हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 212 रन से हरा दिया था। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 583 रनों के जवाब में की वेस्टइंडीज की टीम ने दोनों पारियों में 223 और 148 का स्कोर बनाया था। वेस्टइंडीज के इस खराब प्रदर्शन की आलोचना हर जगह हो रही है। पूर्व खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज टीम के खराब प्रदर्शन को आड़े हाथ लेते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर भी सवाल उठाये हैं। ALSO READ: अजहरुद्दीन ने तीसरी शादी की बात का खंडन किया