- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mark Waugh trolls Dean Jones over Afghanistan head coach tweet
अफगानिस्तान का अंतरिम हेड कोच बनने पर मार्क वॉ ने उड़ाया डीन जोंस का मजाक
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डीन जोंस को अंतरिम हेड कोच बनाया
Published On Oct 10, 2017, 03:06 PM IST
Last UpdatedOct 10, 2017, 03:06 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को अफगानिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग दौरे के लिए टीम का अंतरिम हेड कोच बनाया है। जैसे ही जोंस ने अफगानिस्तान का अंतरिम हेड कोच बनाए जाने की खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर दी वैसे ही उन्हें ट्रॉल होना पड़ गया। दिलचस्प ये रहा कि उन्हें ट्रॉल करने वाले पहले शख्स उनके देश के क्रिकेटर मार्क वॉ रहे। जोंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”मैं इस बात की जानकारी देते हुए काफी फक्र महसूस कर रहा हूं कि हॉन्गकॉन्ग दौरे के लिए अफगानिस्तान ने मुझे अपना अंतरिम हेड कोच चुना है।” ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया नहीं, ‘इंद्रदेव’ रोकेंगे टीम इंडिया का ‘विजयरथ’!
@ACBofficials I am pleased to announce that I will be Afghanistan interim Head Coach for their Tour to Hong Kong #shouldbefun
— Dean Jones (@ProfDeano) October 9, 2017
@ICC @ACBofficials just had the one applicant did they.— Mark Waugh (@juniorwaugh349) Octobe r 9, 2017
Funny bugger!! Glad you could play! Concentrate on selection I reckon https://t.co/3FyFgxf2L3 — Dean Jones (@ProfDeano) October 9, 2017
Mans gotta to work pic.twitter.com/OCBJSdKovc — sumeet dhul (@JackoLivesOn) October 9, 2017
High class banter — Saleem Ahmed (@saleem_ahmed) October 10, 2017
जोंस के ये ट्वीट करते ही मार्क वॉ ने उनका मजाक बनाया और कहा, ”क्या अंतरिम हेड कोच पद के लिए उन्हें सिर्फ एक ही एप्लीकेशन मिला था।” इसके जवाब में जोंस ने फिर से ट्वीट किया और लिखा, ”काफी मजाकिया। खुशी होती अगर आप भी खेल सकते। आप सिर्फ सेलेक्शन पर ध्यान दें।” दोनों के बीच इस ट्रॉलिंग में फैंस भी कूद पड़े और उन्होंने भी जोंस को ट्रॉल करना शुरू कर दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये भी कहा है कि जोंस के करार को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ”बोर्ड और जोंस लंबे समय तक साथ रहने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि ये हॉन्गकॉन्ग दौरे के बाद ही होगा।” अफगानिस्तान की टीम को इंटर कॉन्टिनेंटल कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत 20 अक्टूबर से करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में आईसीसी ने अफगानिस्तान को टेस्ट खेलने का दर्जा दिया है। अफगानिस्तान के साथ-साथ आयरलैंड की टीम को भी टेस्ट टीम का दर्जा मिल गया है।