This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
वेस्टइंडीज के मार्लन सैम्युअल्स की गेंदबाजी पर लगा एक साल का बैन
मार्लन सैम्युअल्स को उनकी गेंदबाजी के लिए उन्हें तीसरी बार प्रतिबंधित किया गया है
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 29, 2016 4:14 PM IST


वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स 12 महीनों तक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्वतंत्र जांच के बाद सैमुअल्स को लेकर यह फैसला सुनाया है। इस महीने ब्रिस्बेन स्थित आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में सैमुअल्स के एक्शन की जांच की गई थी। गॉल टेस्ट में 14 से 17 अक्टूबर के बीच श्रीलंका के साथ हुए पहले टेस्ट मैच में मिली हार के दौरान मैच अधिकारियों के द्वारा गेंदबाजी प्रक्रिया की वैधता पर उठाए गए सवालों के बाद 34 वर्षीय खिलाड़ी सैम्युअल्स जांच के घेरे में आए थे। मैच के बाद मैच अधिकारियों ने सैमुअल्स से बात की, जिसके बाद उन्हें स्वतंत्र मूल्यांकन कराना पड़ा। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, “इस मूल्यांकन से खुलासा हुआ है कि सैमुअल्स की कोहनी गेंदबाजी के दौरान 15 डिग्री से आगे मुड़ी थी और इसीलिए उन पर अवैध गेंदबाजी का मामला दर्ज किया गया था।”
इससे पहले सैमुएल्स को सबसे पहले साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया गया था जो बैन चार सालों तक चला था, लेकिन उसके बाद जब उन्होंने अपने गेंदबाजी एक्शन पर काम किया तो उन्हें साल 2011 में फिर से गेंदबाजी करने के लिए अनुमति मिल गई। लेकिन इसके दो साल के बाद साल 2013 में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी पर फिर से सवाल उठे और जांच के बाद आईसीसी ने उनके द्वारा फेंकी जाने वाली तेज गेंदों पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन वह इसके बाद ऑफ ब्रेक गेंदबाजी कर सकते थे। अब जाकर एक बार फिर से सैम्युअल्स की गेंदबाजी शक के घेरे में आई है और उन्हें एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये भी पढ़े: जानिए, ऐसे क्रिकेट ख़िलाड़ियों के बारे में जिन्होंने विश्व कप मुकाबलों में पकड़े सबसे ज्यादा कैच
