- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marnus Labuschagne added to Australia’s Test squad for 4th Test against India in Sydney
सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल हुए मार्नस लबशायन
ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्नस लबशायर को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है।
Published On Dec 30, 2018, 12:16 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2018, 12:16 PM IST
Marnus Labuschagne (AFP Image)
लेग स्पिनर ऑलराउंडर मार्नस लबशायन को भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है। मेलबर्न टेस्ट में 137 रनों से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है।
गौरतलब है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के बाद मेलबर्न और सिडनी में होने वाले दोनों टेस्ट मैचों के लिए बिनी किसी बदलाव के 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था। अब मार्नस को भारत के खिलाफ अहम मैच से पहले स्क्वाड में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: उम्मीद है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा: जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भी दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए मार्नस लबशायन के टेस्ट स्क्वाड में शामिल होने की पुष्टि की है। पेन ने कहा, “हम सिडनी पहुंचने के बाद वहां के हालातों का जायजा लेंगे। जहां तक मैने सुना है, वहां पर स्पिन ज्यादा होगा, इसलिए एक बार हम अपनी आंखों से पिच देख लेंगे, हम टेस्ट मैच जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना शुरू करेंगे।”
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय विराट कोहली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को दिया
पेन ने अभी तक मार्नस के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की बात पक्की नहीं की है लेकिन अगर मार्नस को सिडनी टेस्ट में मौका मिलता है तो उप कप्तान मिशेल मार्श एक बार टीम से बाहर सकते हैं।
सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लबशायन, मिचेल मार्श, टिम पेन (कप्तान) नाथन लियोन, शॉन मार्श, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।