- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marnus Labuschagne and David Warner century helps Australia beat South africa by 123 runs
लाबुशेन-वॉर्नर का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 123 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 392 रन बनाए थे, साउथ अफ्रीका की टीम 41.5 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई.
Published On Sep 10, 2023, 08:32 AM IST
Last UpdatedSep 10, 2023, 08:32 AM IST
(Photo credit-ICC Twitter)
मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 123 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 392 रन बनाए थे, साउथ अफ्रीका की टीम 41.5 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
डेविड वॉर्नर-मार्नस लाबुशेन ने जड़ा शतक
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड ने 109 रन की ओपनिंग साझेदारी की. हेड 36 गेंद में 64 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए. मिशेल मार्श खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच 151 रन की साझेदारी हुई. डेविड वॉर्नर ने 85 गेंद में शतक लगाया. वनडे करियर का यह उनका 20वां शतक है. वॉर्नर 93 गेंद में 106 रन की पारी खेलकर आउट हुए. लाबुशेन ने भी वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा और 99 गेंद में 124 रन बनाकर आउट हुए. जोश इंग्लिस ने 37 गेंद में 50 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 392 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार और कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए.
269 रन पर ढेर हुई साउथ अफ्रीका की टीम
ऑस्ट्रेलिया की पारी के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 41.5 ओवर में 269 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने 49-49 रन की पारी खेली. बावुमा ने 46 और डी कॉक ने 45 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने चार विकेट लिए. हार्डी, एलिस और एबट को दो-दो सफलता मिली.