×

AUS vs ENG: स्मिथ, वॉर्नर, रूट और हेड... सब देखते रह गए- मार्नस लाबुशेन ने असली खेल कर दिया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच कै दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. इससे पहले किसी भी बल्लेबाज के पास यह मुकाम नहीं था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 5:07 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह डे-नाइट टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनका औसत 63.93 का है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट में हासिल किया. शुक्रवार को ब्रिसबेन में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

मार्नस लाबुशेन ने अपने 10वें टेस्ट की 16 पारियों में 1000 रन पूरे किए. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चार शतक लगा चुके हैं. मार्नस को यह फॉर्मेट काफी रास आता है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ हैं. स्मिथ ने 14 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 876 रन बनाए हैं. टॉप चार में बाकी दो बल्लेबाज भी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं. डेविड वॉर्नर ने 753 और ट्रेविस हेड ने 752 रन बनाए.

लाबुशेन ने गुलाबी गेंद से अपना टेस्ट मैच 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में खेला था. उन्होंने अपने पहले चार डे-नाइट टेस्ट मैचों में शतक लगा दिया था. डे-नाइट टेस्ट मैचों में किसी अन्य बल्लेबाज ने इतने शतक नहीं लगाए हैं. ट्रेविस हेड ने तीन और असद शफीक, दिमुथ करुणारत्ने और जो रूट ने डे-नाइट टेस्ट मैच में दो शतक लगाए हैं.

लाबुशेन को कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह बनी.

31 साल के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 4560 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 46 से ज्यादा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 60 टेस्ट और 66 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसके अलावा एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है.

TRENDING NOW

मैच की बात करें तो जो रूट के नाबाद 138 रन के दम पर इंग्लैंड ने 334 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबर्दस्त जवाब दिया. ऑस्ट्रेलिया ने बैजबॉल को उसी के अंदाज में खेल दिखाया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 378 रन बनाए लिए थे. उसके पास अभी 44र न की बढ़त है.